टीम इंडिया पर ICC ने ठोका जुर्माना, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें ODI में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी से हुई गलती
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की. जीत का जश्न खत्म ही हुआ होगा कि आईसीसी ने टीम इंडिया पर जुर्माना ठोक दिया. 5वें वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके चलते टीम पर जुर्माना ठोका गया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से हो जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया पर आईसीसी ने जुर्माना ठोक दिया है. वनडे सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर से गलती हुई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. टीम पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है. मैच जीतने और सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के बावजूद, श्रेयस अय्यर की टीम तय समय-सीमा के हिसाब से सात ओवर पीछे पाई गई है.
ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगले ने जुर्माना ठोकाह है. ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ समेत टीम पर उसकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इसमें अधिकतम जुर्माना 50 प्रतिशत तक हो सकता है. आईसीसी की जानकारी के मुताबिक अय्यर ने आरोप स्वीकार किया इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
ICC ने जारी की रिलीज
ICC ने एक बयान में कहा, "अय्यर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और तय जुर्माना भी मान लिया, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी." यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रीफेल और वेन नाइट्स, तथा थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन द्वारा लगाया गया था. भारत ने 5वें वनडे मैच में 22 रन से जीत दर्ज की थी. भारत ने सीरीज का आगाज ही शानदार अंदाज में किया था. तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ने से पहले, भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी. आखिरी मैच जीतकर भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की.
ये भी पढ़ें... 'कमिंस झूठ बोल रहे हैं...', बॉल टैम्परिंग पर बैनक्रॉफ्ट के खुलासे से हिल गया ऑस्ट्रेलिया, कप्तान के दावे को किया खारिज
ICC ने जारी की रैंकिंग्स
आईसीसी ने वनडे सीरीज के बाद रैंकिंग्स भी जारी कर दी है. अर्शदीप सिंह ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें वनडे रैंकिंग्स में 12 पायदान की छलांग लगाई और टॉप-20 में पहुंच गए हैं. बैटिंग में रोहित शर्मा को खराब बैटिंग के चलते नुकसान हुआ है. वह अब एक पायदान नीचे आ चुके हैं. हालांकि, अभी भी उनका नाम टॉप-5 में है. वहीं, विराट कोहली तीसरे जबकि शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं.