App

क्रिस गेल जैसी तबाही और 30 गेंद में शतक: फिर भी रैना के इस रिकॉर्ड से पीछे अभिषेक, रन आउट ने बिगाड़ा था खेल

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के टी20I किंग साबित होते नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने महज 30 गेंद में आतिशी सेंचुरी ठोकी और रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया. लेकिन इतनी ताबड़तोड़ पारी के बाद भी रैना के एक रिकॉर्ड से चूक गए.

क्रिस गेल जैसी तबाही और 30 गेंद में शतक: फिर भी रैना के इस रिकॉर्ड से पीछे अभिषेक, रन आउट ने बिगाड़ा था खेल

आज के दौर में टी20 फॉर्मेट में शतक लगाना बड़ी बात नहीं रह गई, बल्कि सबसे तेज शतक लगाना बड़ी उपलब्धि है. अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने बिलकुल यही किया. अभिषेक फुल मेंबर्स टीमों में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज साबित हुए. उन्होंने महज 30 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी. महज 34 गेंद में अभिषेक ने 11 छक्कों और 9 चौकों की बदौलत 108 रन की पारी खेली. उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े, लेकिन चौकों-छक्कों की बौछार करने के बाद भी वह सुरेश रैना के एक रिकॉर्ड से चूक गए. रैना ने आईपीएल में ऐसी खौफनाक पारी खेली थी, जो उस दौर में गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुई.

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंद में फिफ्टी जमाई. 27 गेंद में अभिषेक 87 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, लेकिन रैना ने 2014 में नॉकआउट मुकाबले में महज 25 गेंद पर 87 के स्कोर पर थे. उस दिन अगर रैना रन आउट न हुए होते तो टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड उनके नाम भी हो सकता था. 30 गेंद में भले अभिषेक शर्मा के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड हो. लेकिन सुरेश रैना के सबसे तेज 87 रन के सामने ये भी फीका है.

रैना ने मचाई थी तबाही

साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलने उतरी थी. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बोर्ड पर टांग दिए थे. वीरेंद्र सहवाग ने धमाकेदार 122 रन ठोके थे. जवाब में सीएसके ने खराब शुरुआत की, 10 रन के भीतर दोनों ओपनर्स आउट हो गए. फिर बैटिंग करने आए सुरेश रैना ने मोर्चा संभाला और पंजाब की सांसें अटका दी थीं. उन्होंने महज 25 गेंद में 12 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 348 के स्ट्राइक रेट से 85 रन ठोके. बदकिस्मती से रैना रन आउट हो गए, वरना अकेले ही जीत की इबारत लिख सकते थे. अभिषेक 30 गेंद में शतक ठोकने का रिकॉर्ड बनाने के बाद भी 87 रन तक पहुंचने के लिए 27 गेंद ले चुके थे.

2026 में 'सिक्सर किंग' हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा लगातार प्रचंड फॉर्म में हैं. पिछले साल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे. 2025 में उन्होंने 108 छक्के जमाए थे. इस बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आंकड़े को और भी मजबूत बना सकते हैं. साल खत्म होने में 3 महीने बाकी हैं और 2026 में अभिषेक 96 छक्के ठोक चुके हैं. 2024 में उन्होंने 87 छक्के का रिकॉर्ड बनाया था. साल-दर-साल अभिषेक के छक्कों के रिकॉर्ड का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट नीचे देखी जा सकती है.

पॉवर प्ले का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल के पॉवर प्ले के वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम नंबर-1 पर दर्ज कराया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पॉवर प्ले खत्म होने तक महज 22 गेंद में 72 रन ठोक दिए थे. उन्होंने पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने पॉवर प्ले में 25 गेंद में 74 रन ठोके थे. बाकी प्लेयर्स की लिस्ट नीचे देखी जा सकती है.

20 से नीचे फिफ्टी लगाने में माहिर

अभिषेक लगभग हर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते दिखते हैं. कुछ ही मिनटों में वह पचासे के आंकड़े तक पहुंच जाते हैं. उनके नाम 20 गेंद से नीचे फिफ्टी ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. अभी तक 6 बार वह टी20 इंटरनेशनल में 20 गेंद से नीचे फिफ्टी ठोक चुके हैं. उनसे पहले ये कारनामा गुरु युवराज ने 3 बार किया था, लेकिन युवी काफी पहले ही पीछे छूट चुके हैं. अब देखना होगा कि अभिषेक इस आंकड़े को कितना आगे ले जाते हैं. टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट नीचे देखी जा सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More