SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

9 गेंद पर ठोका अर्धशतक... दो बार लगातार 6 गेंद पर जड़े 6 छक्के, इस धाकड़ बल्लेबाज के नाम T20I का खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीपेंद्र सिंह ऐरी बेहद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और छक्कों की बारिश कर मैदान पर तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं. दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 20, 2026, 13:57 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:45 IST
Image Credit: Dipendra Singh Airee
Join

इंडिया-A और नेपाल-A के बीच आज ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दोहा (कतर) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी मैदान पर अपना टैलेंट दिखाने उतरेंगे. 

वहीं, नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल, संदीप लामिछाने, दीपक दुमरे और सोमपाल कामी जैसे खिलाड़ी खेलेंगे. नेपाल के सबसे खतरनाक क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. दीपेंद्र सिंह ऐरी बेहद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और छक्कों की बारिश कर मैदान पर तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं. दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. 

9 गेंद पर ठोका अर्धशतक

दीपेंद्र सिंह ऐरी का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 साल से दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कॉम्पिटीशन के तहत खेले गए एक T20I मैच में 9 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस T20I मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली थी. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 520 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए लगातार 8 छक्के उड़ाए.

नेपाल ने यह मैच 273 रन के बड़े अंतर से जीत लिया

नेपाल के लिए इस T20I मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा कुशाल मल्ला ने 50 गेंद पर 137 रन की नाबाद पारी खेली. कुशाल मल्ला ने अपनी पारी में 274 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 12 छक्के लगाए. दीपेंद्र सिंह ऐरी और कुशाल मल्ला की विस्फोटक पारियों की बदौलत नेपाल ने इस मैच में मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 314/3 का स्कोर खड़ा कर दिया.नेपाल के 315 रन के टारगेट के जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में 41 रन पर ढेर हो गई. नेपाल ने यह मैच 273 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.

दो बार लगातार 6 गेंद पर जड़े 6 छक्के

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कमाल किया हुआ है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ T20I मैच में दो अलग-अलग ओवरों में खेली गई लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के उड़ाए थे. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस मैच में मंगोलिया के गेंदबाज मुंगुन अल्टानखुयाग के 19वें ओवर की आखिरी 5 गेंद पर और 20वें ओवर में लुवसानजुंडुई एर्डेनेबुलगन की पहली 3 गेंद पर लगातार 8 छक्के जड़े थे.

अगले ही साल 13 अप्रैल 2024 को दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ ACC मेंस प्रीमियर कप के एक T20I मैच में आखिरी ओवर में कामरान खान की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ाए थे. दीपेंद्र सिंह ऐरी दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के ठोके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES