SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

15 चौके, 106 रन और ऐतिहासिक शतक, दीप्ति शर्मा का नंबर-6 पर तूफान, हिल गई रिकॉर्ड बुक

दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दीप्ति शर्मा भारत की अनुभवी ऑलराउंडर हैं और मैच जिताने में माहिर हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 26, 2026, 06:17 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:57 AM IST
Image Credit: Deepti Sharma
Join

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार (25 अक्टूबर) को खेले गए दूसरे वनडे इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. दीप्ति शर्मा ने 123.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंद पर नाबाद 106 रन बनाए. दीप्ति शर्मा की पारी में 15 चौके शामिल रहे.

दीप्ति शर्मा छठे नंबर या उससे नीचे बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए ODI शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं. दीप्ति शर्मा ने इस उपलब्धि के साथ ऋचा घोष का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. ऋचा घोष ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में 94 रनों की पारी खेली थी. हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मिलकर 153 रनों की साझेदारी की. 

दीप्ति शर्मा का नंबर-6 पर तूफान

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे ODI मैच में भारत को 328/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए पांचवां सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल शतक भी लगाया है. इस लिस्ट में वह हरमनप्रीत कौर के बाद आती हैं, जिन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंद पर शतक ठोका था.

ODI में सबसे तेज शतक जड़ने वाली महिला खिलाड़ी

50 गेंद पर शतक - स्मृति मंधाना विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया (दिल्ली, साल 2025)

70 गेंद पर शतक - स्मृति मंधाना विरुद्ध आयरलैंड (राजकोट, साल 2025)

77 गेंद पर शतक - स्मृति मंधाना विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया (मुल्लनपुर, साल 2025)

82 गेंद पर शतक - हरमनप्रीत कौर विरुद्ध इंग्लैंड (चेस्टर-ले-स्ट्रीट, साल 2025)

83 गेंद पर शतक - दीप्ति शर्मा विरुद्ध जिम्बाब्वे (वडोदरा, साल 2026)

भारत ने जिम्बाब्वे को पीटा

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच 153 रनों की साझेदारी ODI में भारतीय महिला टीम की ओर से पांचवें या उससे निचले बैटिंग ऑर्डर के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इसने सा 2022 महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर द्वारा बनाए गए 122 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि भारत ने इस दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे को 121 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES