SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CSK ने रिलीज किए 10 खिलाड़ी, अब पर्स में कितने करोड़? ऑक्शन में तैयार होगी नई फौज

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में महीनेभर का समय बाकी है और सभी टीमों ने इसके लिए कमर कस ली है. 17 नवंबर को सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की. सबसे ज्यादा चर्चे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रहे क्योंकि धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं, कि सीएसके ने क्या बदलाव किए.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 17, 2026, 22:07 IST | Updated: Nov 17, 2026, 22:16 IST
Join

आईपीएल 2026 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ. 8वें नंबर पर फिनिश करने के बाद मैनेजमेंट ने आईपीएल 2027 में शानदार प्रदर्शन का वादा किया था. अब 17 नवंबर को रिटेंशन डे पर सीएसके के चर्चे सबसे ज्यादा देखने को मिले. इसकी वजह एमएस धोनी थे, जिन्होंने संन्यास का ऐलान किया. अब धोनी सीएसके में बतौर मेंटर नजर आएंगे. चेन्नई ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया. आइए जानते हैं, कि कितनी रकम और स्लॉट्स के साथ चेन्नई 2027 के ऑक्शन में उतरेगी.

सीएसके ने कई बड़े बदलाव किए हैं. 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है, जबकि 10 प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया. टीम का असली मिशन आगामी सीजन में फैंस से किए वादे पर खरे उतरना है. फ्रेंचाइजी धोनी की मेंटॉरशिप में एक नए सिरे से मजबूत स्क्वॉड तैयार करने में जुट जाएगी. फ्रेंचाइजी ने दो ट्रेड भी पूरे किए हैं, जिसके तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से चेन्नई में शामिल हुए हैं.

खलील और नाथन एलिस को किया ट्रेड

लिविंगस्टन और जैक एडवर्ड्स के बदले टीम ने हैदराबाद को खलील अहमद और नाथन एलिस को सौंपा है. ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी जारी रखेंगे. CSK ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद और आयुष म्हात्रे शामिल हैं. इसके अलावा, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल और सरफराज खान को भी रिटेन किया गया है.

टीम ने रिलीज के बड़े नाम

टीम से बाहर होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में कुछ बड़े नाम शामिल हैं. धोनी के अलावा इस लिस्ट में मैट हेनरी, मैट शॉर्ट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डायन फॉरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा भी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के रिलीज करने के बाद सीएसके की पर्स में 24.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम आ गई है. अब फ्रेंचाइजी के पास मिनी ऑक्शन के लिए कुल 28.05 करोड़ रुपये होंगे. टीम में अब 6 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है.

ये भी पढे़ं... Blog: अभी दिल भरा नहीं माही.. आईपीएल का पीला वाला रंग तुम्हारा ही रहेगा

CSK के रिटेन प्लेयर्स

ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, अकील होसेन, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर.

ट्रेड के जरिए आए खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स (SRH से)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES