SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभिषेक-सैमसन बनाम एलन-साइफर्ट: IND vs NZ सीरीज में टकराएंगे दुनिया के सबसे तूफानी ओपनर्स, किसके आंकड़े बेहतर?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में दोनों टीमों के ओपनर्स पर खास नजर रहेगी. मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन और फिन एलन-टिम साइफर्ट T20I के सबसे खतरनाक ओपनर्स माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि किसके आंकड़े बेहतर हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 21, 2026, 08:32 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:46 PM IST
Image Credit: BCCI/Blackcaps/X
Join

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इस शृंखला में क्रिकेट के तमाम फैंस की नजर दोनों टीमों में मौजूद तूफानी ओपनर्स पर होगी. वर्तमान समय में अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन और फिन एलन-टिम साइफर्ट T20I के सबसे खतरनाक ओपनर्स माने जाते हैं. लेकिन सवाल ये है कि दो तूफानी ओपनर की जोड़ी में किसके आंकड़े बेहतर हैं और इस सीरीज में होने वाली जंग में कौन बाजी मारेगा?

इस साल T20I में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. इंग्लैंड और आयरलैंड में हुई बेइज्जती को छोड़ दें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. 2026 में ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. भारत के सामने न्यूजीलैंड ही था. उस टूर्नामेंट में भी फिन एलन और टिम साइफर्ट की जोड़ी ने कमाल किया था.

अभिषेक-सैमसन के आंकड़े

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 2024 से लेकर अब तक 35 पारियों में एक साथ ओपनिंग बल्लेबाजी की है. 29.51 की औसत से दोनों ने 1033 रन बनाए हैं और सबसे बड़ी पार्टनरशिप 142 रनों की हुई है. अभिषेक-सैमसन के बीच अब तक एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय साझेदारी हुई है. कुल मिलाकर दोनों ने साथ में 6 बार 50+ स्कोर की पार्टनरशिप की है.

एलन-साइफर्ट के आंकड़े

फिन एलन और टिम साइफर्ट ने 2023 से 2026 के बीच 19 मैचों में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की है. इस जोड़ी ने 46.72 की औसत से 841 रन बनाए हैं और सर्वाधिक पार्टनरशिप 175 नॉट आउट की रही है. दोनों के बीच 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय साझेदारी हुई है. कुल मिलाकर एलन-साइफर्ट ने 7 बार 50+ स्कोर की पार्टनरशिप की है.

भारत और न्यूजीलैंड के ओपनर्स की तुलना करें तो अभिषेक-सैमसन के मुकाबले एलन-साइफर्ट के आंकड़े टी20 इंटरनेशनल में बेहतर हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में कौन बाजी मारता है. बता दें कि न्यूजीलैंड में टीम इंडिया 12 मुकाबले खेलेगी. शुरुआत 5 मैचों की T20I सीरीज से होगी. इसके बाद 5 ODI और 2 टेस्ट खेले जाएंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 22 अक्टूबर,  क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
दूसरा T20I: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
तीसरा T20I: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
चौथा T20I: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)
पांचवां T20I: 01 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 (भारतीय समयानुसार)

पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
चौथा वनडे:13 नवंबर, माउंट मौनगानुई, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट मौनगानुई, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर- 01 दिसंबर, सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज देखने के लिए बदलना होगा रूटीन: क्या है टाइमिंग और भारत में कहां देखें लाइव?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES