SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाबर आजम को ये क्या हो गया? श्रीलंका सीरीज से पहले घरेलू मैच में दो बार फेल, फिर कर दी शर्मनाक हरकत

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम का बल्ला चल नहीं रहा है. वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी में फेल हो गए. वह दो पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 06, 2026, 07:07 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 07:17 PM IST
Image Credit: बाबर आजम. Screengrab/AP
Join

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का बुरा दौर जारी है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वह घरेलू टूर्नामेंट में फॉर्म वापस हासिल करने की उम्मीद से थे, लेकिन दोनों पारियों में बुरी तरह फेल हो गए. वह लाहौर व्हाइट्स के लिए खेलते हुए फाटा (FATA) की टीम के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. कायद-ए-आजम ट्रॉफी में उनका बल्ला नहीं चला और सोशल मीडिया पर फिर से वह ट्रोल हो गए.

बाबर ने पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में 42 रन बनाए. दूसरी पारी में तो आउट होने के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. वह गुस्से में ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के समय बल्ला मैदान पर ही पटकने लगे. उनके गुस्से को देखकर सभी हैरान रह गए. आमतौर पर बाबर को पाकिस्तान का सबसे शांत खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन खराब फॉर्म का दबाव उनके ऊपर साफ-साफ दिख रहा है.

 

 

कैसे आउट हुए बाबर आजम?

दूसरी पारी में फाटा के गेंदबाज शाहिद अजीज की एक लंबी गेंद उछलकर बाहर जा रही थी. बाबर अगर उस गेंद को छोड़ देते तो वह सुरक्षित रहते, लेकिन उन्होंने गेंद के पीछे जाने का फैसला किया. वह गेंद सातवें या आठवें स्टंप एरिया की तरफ फेंकी गई थी. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने अपने शरीर से दूर बल्ला चलाया और गेंद पहली स्लिप में चली गई. बाबर का गुस्सा फिर फूट पड़ा और वह बल्ला पटकने लगे.

ये भी पढ़ें: पिता जैसी ही आक्रामक बल्लेबाजी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की तूफानी फिफ्टी, भारत ने नेपाल को दी शिकस्त

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो लाहौर व्हाइट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. फाटा ने 84.1 ओवर में 362 रन बनाए. उसके लिए फवाद अरशद ने 311 गेंद पर 115 रन बनाए. इसके बाद लाहौर व्हाइट्स की टीम पहली पारी में 49.2 ओवर में 234 रनों पर ही सिमट गई. अली जरयाब ने उसके लिए 51 रन बनाए. फाटा ने दूसरी पारी में अपना दबदबा दिखाया और मोहम्मद फारूक के शानदार शतक (191 गेंद पर 123 रन) की बदौलत 283 रन बनाए. लाहौर की टीम इसके बाद दूसरी पारी में 170 रन ही बना सकी और उसे 241 रन से हार का सामना करना पड़ा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES