SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

केपटाउन टेस्ट से पहले डरा रहे आंकड़े: ऑस्ट्रेलिया के लिए नर्क से कम नहीं है यह मैदान, दांव पर लगी है पूरी सीरीज

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. डरबन में पहला टेस्ट हारने के बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की. अब केपटाउन में तीसरा मैच होगा और यहां के रिकॉर्ड्स दोनों टीमों के लिए अलग-अलग कहानी बयां कर रहे हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 23, 2026, 02:39 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 02:46 PM IST
Image Credit: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया AP
Join

साउथ अफ्रीका ने तेम्बा बावुमा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को गकेबराह टेस्ट में पारी और 31 रनों के अंतर से हरा दिया. फॉलोऑन खेलने के बाद मिली इस हार ने कंगारू टीम को परेशान कर दिया है और केपटाउन में होने वाला सीरीज का तीसरा टेस्ट उसके लिए अब नाक की लड़ाई बन गई है. डरबन में पहले टेस्ट को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया सातवें आसमान पर था. उसने जोरदार तरीके से जश्न मनाया. यहां तक कि ओपनर ट्रैविस हेड ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा का मजाक भी उड़ाया. बावुमा के मीम को शेयर करके हेड ने साउथ अफ्रीका के जख्मों पर नमक रगड़ा. अगले ही टेस्ट में बावुमा की सेना ने बदला लेकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया.

अब केपटाउन में 27 अक्तूबर से होने वाला मुकाबला एक जंग की तरह बन गया है. इस टेस्ट को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. मैच से पहले यहां के रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया को पहले से ही बैकफुट पर डाल दिया. कंगारू टीम इस मैदान पर पिछले 20 साल में 4 टेस्ट मैच खेली है और उसे सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली. वह जीत भी 2014 में आई थी. उसके बाद 2018 में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. अब 8 साल बाद फिर से यहां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उतरेगा.

 

 

शानदार रिकॉर्ड के बाद पिछड़ा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने 1902 में यहां पहली बार कोई मैच खेला था. उसके बाद से 2006 तक 10 टेस्ट मैच खेलें. इस दौरान उसे 9 मुकाबलों में जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया 1970 में एक टेस्ट हारा था. लंबे समय तक दबदबे के बाद कंगारू टीम इस मैदान पर अचानक पिछड़ने लगी और अगले चार टेस्ट में उसे सिर्फ एक बार सफलता मिली. ऐसे में अब देखना है कि इस बार वह क्या करती है. अगर मैच में जीत मिली तो सीरीज वह अपने नाम कर लेगा. हारने पर साउथ अफ्रीका को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा और ड्रॉ होने पर दोनों टीमें बराबरी पर रह जाएंगी. हालांकि, अब तक इस मैदान पर दोनों के बीच एक भी टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त नहीं हुआ है.

केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
टेस्ट: 14
जीत: 10
हार: 4
ड्रॉ: 0

ये भी पढ़ें: इसे कहते हैं कमबैक: डरबन में जीत के बाद उछल रहे थे कंगारू, साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में दिया जोरदार पटका

स्मिथ के नाम एक अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम केपटाउन में एक अर्धशतक है. उन्होंने यहां दो टेस्ट मैच खेले हैं और 44 की औसत से कुल 132 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 84 रन रहा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो यहां टेस्ट खेल चुके हैं. गेंदबाजी की बाद करें तो पैट कमिंस ने एक टेस्ट में 7 विकेट अपने नाम किया है. मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी एक-एक ही मुकाबला यहां खेल पाए हैं. हेजलवुड ने 5 और स्टार्क ने 2 विकेट झटके हैं. नाथन लियोन मौजूदा टीम में यहां सबसे ज्यादा 3 मैच खेलने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने 5 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: WTC Final 2027: साउथ अफ्रीका की जीत ने खोल दिए दरवाजे, अब WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत? ये रहा पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका का खतरनाक रिकॉर्ड

केपटाउन में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड गजब का है. वह यहां पिछले 11 मुकाबलों में नहीं हारा है. 2006 से उसने यहां 8 टेस्ट जीते हैं और 3 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. अगर ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो अफ्रीकी टीम ने 61 टेस्ट मैचों में 28 जीते हैं और 22 में उसे हार का सामना करना पड़ा. वह 2006 तक इन 22 मैचों में हारा है. उसके बाद से अजेय है. साउथ अफ्रीका के कुल 11 मैच यहां ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES