SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शर्मनाक: वैभव को आउट करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का ऐसा रिएक्शन, VIDEO देख खौल उठेगा भारतीय फैंस का खून!

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बदतमीजी देखने को मिली है. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद अपने एक रिएक्शन से बवाल मचा दिया है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 03, 2026, 10:36 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:49 PM IST
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi and Saim Ayub
Join

भारत और पाकिस्तान के बीच जब कोई क्रिकेट मैच हो तो जंग सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि बीच मैदान पर दोनों देशों के खिलाड़ी भी आपस में भिड़ जाते हैं. निशिन (जापान) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जारी भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल (फाइनल) मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब ने एक बेहद शर्मनाक हरकत की है. सैम अयूब ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद एक शर्मनाक रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भारतीय फैंस का खून खौल उठेगा. 

दरअसल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी शानदार पारी खेल रहे थे और मैदान के चारों ओर छक्के जड़ रहे थे. हालांकि, भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेट के पीछे उस्मान खान के हाथों कैच आउट करा दिया. आउट करने के बाद सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी का मजाक उड़ाया और 'छोटे बच्चे' वाले एक्शन का इशारा किया. सैम अयूब ने यह जश्न खासकर वैभव सूर्यवंशी की कम उम्र को देखते हुए मनाया था. सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद अनावश्यक रूप से चिढ़ाया. सैम अयूब को इस वीडियो में गोद में बिठाने का इशारा करते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान पर कर दी क्रिकेट वाली स्ट्राइक, एशियन गेम्स में चटाई धूल, टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर किया कब्जा 
 

वैभव को आउट करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिएक्शन

सैम अयूब के इस इशारे के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी एक बच्चे हैं और उन्हें खेलने के बजाय घर पर होना चाहिए. बाद में उसी ओवर में अभिषेक शर्मा ने बदला लेते हुए सैम अयूब की जमकर धुनाई की. सैम अयूब को इस इशारे के लिए भारतीय फैंस ट्रोल भी कर रहे हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए थे. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल क्रिकेट मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक अनोखा शॉट खेलने की कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई. गोल्ड मेडल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने साद मसूद की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े और 8 गेंदों पर 15 रन बना लिए थे, तभी तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: पाकिस्तानियों के हाथ में लगे मक्खन, फाइनल मैच में टपका दिए 4 कैच, घटिया फील्डिंग से हुई जगहंसाई

वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर हमला करने की कोशिश की. वैभव सूर्यवंशी रिवर्स स्वीप खेलने गए और सैम अयूब की गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लग गई. इसके बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर उस्मान खान ने गेंद को लपक लिया और इस तरह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की पारी जल्दी खत्म हो गई. जब वैभव सूर्यवंशी भारतीय डग-आउट की ओर वापस जा रहे थे, तो सैम अयूब ने 'रॉकिंग बेबी' का इशारा करके उन्हें उकसाने की कोशिश की. इस युवा खिलाड़ी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया, जबकि उनके बैटिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा ने भी उन्हें आगे बढ़ते रहने और कोई रिएक्शन न देने का इशारा किया. वैभव सूर्यवंशी चुप रहे, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने सैम अयूब के उसी ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर पाकिस्तानी ऑलराउंडर को करारा जवाब दिया. सैम अयूब के इस ओवर में पाकिस्तानी टीम को वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट तो मिला, लेकिन उसे 15 रन भी देने पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES