SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI: वेस्टइंडीज के वो 'पंच पांडव', जो लेंगे गिल की कप्तानी का इम्तिहान, 2 भारतीय पिचों के मास्टर

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के आगाज में कुछ ही घंटों का समय बाकी है. तैयारियां जोरों पर हैं, सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर हैं. हम आपको वेस्टइंडीज के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए घरेलू पिचों पर भी घातक साबित हो सकते हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 26, 2026, 12:05 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 12:30 PM IST
Join

IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज का आगाज करेगी. भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए कमर कस ली है. भले ही टीम इंडिया आंकड़ों के हिसाब से घर में शेर है, लेकिन विंडीज टीम भी मेजबानों को टक्कर देने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी. हम आपको उन पांच प्लेयर्स से वाकिफ कराने वाले हैं, जो कप्तान शुभमन गिल के लिए मुसीबत बन सकते हैं. इनमें से 2 खिलाड़ी भारतीय पिचों पर दमदार प्रदर्शन करते दिखे हैं.

पहले भारत और वेस्टइंडीज के वनडे में हेड-टू-हेड आंकड़े जान लेते हैं. दोनों टीमों के बीच अभी तक 142 वनडे मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 72 मैच जीते जबकि 64 मुकाबले गंवाए हैं. 2 मैच टाई रहे जबकि 4 मुकाबलों में रिजल्ट नहीं निकला. भारतीय जमीन पर भी मुकाबला कांटे का रहा है. दोनों टीमों के बीच 61 वनडे मैच भारत में हुए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 32 बार जीत दर्ज की जबकि 28 मैच गंवाए हैं. अब देखते हैं, कि कौन से खिलाड़ी भारत के लिए इस वनडे सीरीज में खतरा पैदा कर सकते हैं.

1. शाई होप

लिस्ट में पहला नाम टीम के कप्तान शाई होप का है. उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25 पारियों में 988 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 फिफ्टी ठोकी हैं. वहीं, भारतीय जमीन पर उन्होंने 11 पारियों में 2 शतक और इतनी ही फिफ्टी की मदद से 512 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 56.89 का रहा है. अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज होप का तोड़ निकालने में कामयाब होते हैं या नहीं.

2. कीसी कार्टी

दूसरा नाम कीसी कार्टी का है, जो एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ भले ही 3 ही मैच खेले हैं, जिसमें 5, 48 नाबाद और 6 रन ही बनाए, लेकिन ODI औसत शानदार रहा है. उन्होंने 49 वनडे पारियों में 1814 रन ठोके हैं, जिसमें 4 सेंचुरी और 6 अर्धशतक शामिल हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी, फॉर्म को देखते हुए वह भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

3. शेरफन रदरफोर्ड

विंडीज टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर रदरफोर्ड भी टीम इंडिया के लिए मुसीबत साबित हो सकते हैं. भारत के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन आईपीएल के 4 सीजन खेल चुके हैं. यही वजह है कि रदरफोर्ड भारतीय पिचों पर खतरनाक साबित हो सकते हैं. फिनिशिंग रोल में रदरफोर्ड बड़े ट्रंप कार्ड साबित होते हैं. उन्होंने अभी तक 29 वनडे में 1 शतक और 8 फिफ्टी की मदद से 849 रन ठोके हैं.

4. अल्जारी जोसेफ

इसके बाद नाम टीम के पेसर अल्जारी जोसेफ का आता है. जोसेफ ने भारत के खिलाफ कुल 14 वनडे खेले हैं, जिसमें 23 विकेट झटके. वहीं, भारतीय पिचों पर 6 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. जोसेफ काफी अनुभवी हैं और नई गेंद से स्विंग की मदद से टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के लिए मुसीबत बन सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज में उन्होंने 8 विकेट झटके थे,  जिसमें एक 4 विकेट का स्पेल भी शामिल था.

5. गुडाकेश मोटी

वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोटी अपनी टीम के लिए भारतीय पिचों पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. उन्होंने 2022-23 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी. उस दौरान मोटी ने 4 मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, उनके पास भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव नहीं है. गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने का माद्दा रखने वाले मोटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 5 मैच में 9 विकेट झटके थे, जिसमें एक पंजा शामिल है. शुभमन गिल की टीम को उनसे सतर्क रहना होगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES