SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SAFF चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज: भारत ने पाकिस्तान को धोया, आखिरी मिनटों में बिगड़ा खेल फिर भी मिली जीत

भारत ने सैफ चैंपियनशिप 2026 में शानदार आगाज किया है. उसने ओपनिंग मैच में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर जोरदार जीत रहासिल की. भारत अब 11 नवंबर को ग्रुप बी में अपना आखिरी मैच मालदीव से खेलेगा.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 05, 2026, 10:45 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:48 PM IST
Image Credit: भारत बनाम पाकिस्तान. X/@Indianfootball
Join

प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जोरदार आगाज किया. उसने ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में 3-2 से जीत हासिल की. यह भारत की दूसरी लाइन की टीम थी और उसने पाकिस्तान को परास्त करके सबका दिल जीत लिया. कई सीनियर खिलाड़ी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में व्यस्त हैं. इस कारण युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया. भारत ने इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया. उसके एक मैच में तीन अंक हैं. टीम इंडिया का ग्रुप दूसरा और आखिरी मैच 11 नवंबर को मालदीव से होगा.

भारत के लिए इस मैच में सुहैल अहमद भट ने गोल करके जोरदार शुरुआत की. उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे. भारत मैच के 90 मिनट तक 3-0 से आगे थे. इसके बाद स्टॉपेज टाइम में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और दो गोल करके मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि, टीम इंडिया के डिफेंडर्स ने आखिरी पलों में धैर्य बनाए रखा और पाकिस्तान को बराबरी का गोल नहीं करने दिया.

 

 

सुहैल ने छह मिनट के अंदर दागे दो गोल

भारत ने इस जीत के साथ ही खिताब बचाने की शुरुआत कर दी है. जम्मू-कश्मीर के 21 वर्षीय सुहैल ने छह मिनट के अंदर दो गोल मार दिए. मोहन बागान के इस फॉरवर्ड ने 13वें मिनट में स्कोर कर दिया. इसके बाद सुहैल ने छह मिनट बाद भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. पंजाब एफसी के लिए खेलने वाले किपगेन ने तीसरा गोल दागा. इससे पहले पाकिस्तान की टीम एक पेनल्टी पर गोल करने से चूक गई.

 

 

ये भी पढ़ें: वेन्यू बदला, तारीख वही: दिल्ली से छिन गई पहले वनडे की मेजबानी, अब इस खूबसूरत स्टेडियम में होगी भारत-श्रीलंका की भिड़ंत

टूर्नामेंट की टीमें और फॉर्मेट

सैफ चैंपियनशिप का आयोजन बांग्लादेश में 5 से 17 नवंबर तक हो रहा है. इस बार छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी मुकाबले एक ही मैदान पर होंगे. टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान है. ग्रुप बी में भारत, मालदीव और पाकिस्तान को रखा गया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश ने भूटान को 1-0 से हराया था. दोनों ग्रुपों से दो-दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी और 17 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES