SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

असंभव को बनाया संभव: पहलवान मनीषा भानवाला बनीं भारत की पहली महिला वर्ल्ड चैंपियन, 0-6 से पिछड़ीं, फिर पछाड़ा

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में मनीषा भानवाला ने इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की महिला पहलवान है. मनीषा ने अमेरिका की खिलाड़ी को पिछड़ने के बाद हराया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 30, 2026, 09:18 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 09:33 PM IST
Image Credit: मनीषा भानवाला. Photo Credit Special Arrangement
Join

भारत की पहलवान मनीषा भानवाला ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया. उन्होंने 59 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. मनीषा सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग के इतिहास में चैंपियन बनने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं. उन्होंने अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को हराकर यह कीर्तिमान स्थापित किया. यह मैच काफी रोमांचक और दबाव वाला रहा. कई बार पिछड़ने के बाद अंत में मनीषा ने जीत हासिल की.

मनीषा ने एबिगेल के खिलाफ मैच में गजब की चतुराई दिखाई. उन्होंने धैर्य दिखाते हुए बेहतर रणनीति का इस्तेमाल करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया. शुरुआती दौर में 0-6 पिछड़ने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. मनीषा ने आक्रामक दांव-पेंचों के दम पर एबिगेल को काफी परेशान किया. धीरे-धीरे वह मैच में वापस आई है और 8-8 से जीत हासिल कर ली.

यह गोल्ड भारत के लिए क्यों खास?

भारतीय कुश्ती के इतिहास में अब तक किसी भी महिला पहलवान ने इस स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल नहीं किया था. मनीषा ने उस बाधा को पार किया, जो अंशु मलिक भी 2021 में नहीं कर पाई थीं. इस बार भी उनकी साथी खिलाड़ी काज ढोचकल और नीलम सिरोही भी फाइनल में पहुंचकर गोल्ड नहीं जीत पाई थीं. दोनों को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. ऐसे में मनीषा का यह गोल्ड भारत के लिए खास है.

ये भी पढ़ें: कैप्टन 'हिटमैन' की वापसी तय! रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पांड्या? IPL में चौंकाने के लिए तैयार मुंबई इंडियंस

टूर्नामेंट कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

मनीषा ने भारत को गोल्ड दिलाकर देश का अभियान सातवें आसमान पर खत्म किया. भारतीय महिला पहलवानों ने इस टूर्नामेंट में कुल 4 मेडल अपने नाम किया. मनीषा ने गोल्ड जीता. काजल ढोचकल ने 76 किग्रा भार वर्ग और नीलम सिरोही ने 50 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर जीता. वहीं तनू शर्मा को 72 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में खेलेंगे आर्यवीर और अन्वय: विरासत आगे बढ़ाने को तैयार द्रविड़-सहवाग के लाडले, जाने स्क्वॉड और शेड्यूल

पुरुष वर्ग में कैसा रहा प्रदर्शन?

भारत के विक्की हुड्डा पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 97 किग्रा वर्ग में मेडल नहीं जीत पाए. रेपचेज दौर में उनका सफर समाप्त हो गया. ईरान के दिग्गज पहलवान हसन यजदानी का सामना करते हुए विक्की को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-10 से हार का सामना करना पड़ा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES