SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महिला हॉकी में भारत की बादशाहत: लगातार तीसरी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, फाइनल में चीन को चटाई धूल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में कमाल कर दिया. टीम ने रोमांचक फाइनल मैच में चीन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. दीपिका ने दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 28, 2026, 23:54 IST | Updated: Nov 29, 2026, 00:22 IST
Image Credit: भारतीय महिला हॉकी टीम. Hockey India
Join

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया. उसने शनिवार (28 नवंबर) को खेले गए फाइनल मैच में चीन को 3-1 से परास्त करके ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. भारत ने इसी के साथ लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है. उसने खिताब जीत की हैट्रिक लगाई है. वह इस बार एक भी मैच नहीं हारा. भोपाल में खेले गए इस टूर्नामेंट को जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया.

भारत की जीत में स्टार फॉरवर्ड दीपिका ने अहम भूमिका निभाई. चीन पहला गोल करके लीड हासिल कर ली थी. इसके बाद दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल करके टीम इंडिया की जोरदर वापसी कराई. उनके अलावा इषिका ने एक गोल करके मैच में टीम 3-1 से आगे कर दिया. भारत ने इससे पहले 2023 में रांची और 2024 में राजगीर में जीत हासिल की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES