SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Asian Para Games 2026: शीतल देवी और तोमन कुमार ने मारी बाजी, तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी और तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता है. सुवर्णा राज ने भी डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 22, 2026, 12:03 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:01 PM IST
Image Credit: Toman Kumar and Sheetal Devi
Join

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. शीतल देवी और तोमन कुमार ने फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को तीरंदाजी का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. इतना ही नहीं, इस जीत के साथ भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 16 हो गई. फाइनल मुकाबले में शीतल देवी और तोमन कुमार ने शुरुआत से ही शानदार निशाने लगाए. 

पहले एंड के बाद शीतल देवी और तोमन कुमार ने 38-37 की मामूली बढ़त बना ली थी. इसके बाद दूसरे एंड में 39 अंक हासिल करके भारत ने अपनी बढ़त को 77-73 कर दिया. तीसरे एंड में भारतीय जोड़ी ने 36 अंक बनाए, लेकिन उसकी तीन अंकों की बढ़त बरकरार रही. आखिरी एंड में शीतल और तोमन ने जोरदार वापसी करते हुए 38 अंक हासिल किए. इस तरह भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की तेओदोरा ऑडी ऑडिया फेरेली और केन स्वागुमिलांग को 151-148 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसा भारतीय पैरा तैराक, मोहम्मद शम्स आलम शेख को किया गया डिपोर्ट, आजीवन बैन का खतरा 

शीतल देवी और तोमन कुमार ने मारी बाजी

गोल्ड मेडल के मुकाबले से पहले शीतल देवी और तोमन कुमार को चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली थी. भारतीय खिलाड़ियों ने युन-शिएन ली और ज्युन-काई यांग को सेमीफाइनल में 142-141 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस मुकाबले में तीसरे एंड के बाद भारत के पास 112-103 की मजबूत बढ़त थी. हालांकि, आखिरी चरण में तोमन का एक निशाना चूकने से भारतीय जोड़ी पर दबाव बढ़ गया, लेकिन शीतल और तोमन ने हिम्मत नहीं हारी. दोनों ने लगातार तीन निशाने 10-अंकों वाले घेरे में लगाए और मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. 

ये भी पढ़ें- 5 मैचों की सीरीज... और 3 बड़े रिकॉर्ड्स, न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचने के करीब ईशान किशन, हिला सकते हैं रिकॉर्ड बुक

सुवर्णा राज ने भी गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

शीतल देवी और तोमन कुमार की इस शानदार जीत के साथ एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 16 हो गई. गुरुवार को यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल था. शीतल देवी और तोमन कुमार की जीत से पहले भारतीय खिलाड़ी सुवर्णा राज ने भी गोल्ड मेडल जीतकर देश को बड़ी खुशी दी. उन्होंने महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया. इस मुकाबले में कुल छह खिलाड़ी हिस्सा ले रही थीं. सुवर्णा ने अपने छह प्रयासों में से चार बार डिस्कस को 15 मीटर से अधिक दूर फेंका. उनका स्वर्ण पदक जीतने वाला थ्रो पांचवें प्रयास में आया. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड जोड़ दिया.

एशियन पैरा गेम्स 2026 मेडल टैली (22 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे तक अपडेटेड)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES