SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

168 एथलीट और मेडल टैली में टॉप-5 का टारगेट, क्या 108 मेडल के रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारत? 18 अक्टूबर से जापान में होगा एशियन पैरा गेम्स का आगाज

एशियन पैरा गेम्स 2026 में उतरने जा रहे भारत के 168 खिलाड़ियों से देशभर के सभी फैंस को मेडल की उम्मीदें होंगी. भारत ने हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था. अब बारी भारत के 168 पैरा एथलीट्स की है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 16, 2026, 01:53 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:07 PM IST
Image Credit: Asian Para Games 2026
Join

एशियन पैरा गेम्स का पांचवां एडिशन 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किया जाएगा. एशियन पैरा गेम्स 2026 में 45 देशों के खिलाड़ी 19 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. यह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट भारत के लिए पैरा गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन को और आगे बढ़ाने का एक मौका होगा. एशियन पैरा गेम्स के पिछले एडिशन में, चीन के हांगझोऊ में भारत ने रिकॉर्ड 108 मेडल जीते थे, जिनमें 27 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. एशियन पैरा गेम्स 2026 के इस एडिशन के लिए भारत ने 12 खेलों में हिस्सा लेने वाले 168 एथलीटों के नामों की घोषणा की है.

इस लिस्ट में दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और अवनि लेखरा के नाम भी शामिल हैं. ये दोनों आइची-नागोया में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार होंगे. सुमित अंतिल जैवलिन थ्रो F64 और अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में 'डिफेंडिंग चैंपियन' के तौर पर उतरेंगे. एशियन पैरा गेम्स 2026 में 18 खेलों में 19 कुल स्पर्धाएं होंगी, जिसमें कुल 492 मेडल इवेंट होंगे. 

ये भी पढ़ें- IND vs WI: दांव पर सीरीज... आखिरी मैच में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन? वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव की हो सकती है वापसी

क्या 108 मेडल के रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारत?

इस साल भारतीय दल में 281 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 168 एथलीट (112 पुरुष और 56 महिलाएं) हैं, जो 12 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनके साथ 113 अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी होंगे. पिछली बार चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2022 में भारत मेडल टैली में छठे स्थान (108 मेडल) पर रहा था. यह पहली बार था, जब भारत ने एशियन पैरा गेम्स में 100 पदकों का आंकड़ा पार किया था. इस साल का भारतीय दल आइची-नागोया में अपने पिछले रिकॉर्ड में बेहतर करने के इरादे से उतरेगा.

भारत में कहां और कैसे देखें एशियन पैरा गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट?

भारत में फैंस पैरा एशियन गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. पैरा एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ओपनिंग सेरेमनी रविवार 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. पैरा एशियन गेम्स 2026 में स्पोर्ट्स इवेंट्स 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक रोज भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे.

एशियन पैरा गेम्स 2026 के वेन्यू

जापान के आइची-नागोया में 19 स्थानों पर पैरा एशियन गेम्स 2026 के स्पोर्ट्स इंवेट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से कई पहले से कई सुविधाएं मौजूद हैं. ब्लाइंड फुटबॉल नागोया सिटी त्सुरुमा पार्क मल्टीपर्पस ग्राउंड में खेला जाएगा. व्हीलचेयर रग्बी का आयोजन विंग एरिना करिया में होगा, और व्हीलचेयर बास्केटबॉल आइची इंटरनेशनल एरिना में आयोजित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बढ़ाया वैभव का हौसला, 15 साल के क्रिकेटरों से कही ऐसी बात, खुशी से चमक उठा सूर्यवंशी का चेहरा

पैरा फेंसिंग इने स्पोर्ट्स सेंटर में होगी. शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स टोयोटा में स्थित आइची प्रीफेक्चुरल शूटिंग रेंज में आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में 18 खेलों और 19 स्पर्धाओं में 492 मेडल इवेंट शामिल हैं. इन खेलों में पैरा फेंसिंग, पैरा जूडो, पैरा टेबल टेनिस, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा आर्चरी और शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स शामिल हैं. टीम इवेंट्स में ब्लाइंड फुटबॉल, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और व्हीलचेयर रग्बी शामिल हैं.

एशियन पैरा गेम्स 2026 में कौन होंगे भारत के ध्वजवाहक?

भारत 19 स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए 168 एथलीटों (112 मेंस और 56 विमेंस) को भेज रहा है. एशियन पैरा गेम्स में भारत की यह पांचवीं भागीदारी है. पैरा-बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत और पैरा टेबल टेनिस स्टार भाविना पटेल उद्घाटन समारोह में ध्वज थामेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES