SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने करियर में पहली बार जीता US OPEN का खिताब, मिल गई 526500700 की प्राइज मनी, फाइनल में हारने वाले बेन शेल्टन को क्या मिला?

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीता है. अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस फाइनल मैच में अमेरिका के बेन शेल्टन को हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 14, 2026, 11:57 AM IST | Updated: Sep 14, 2026, 12:38 PM IST
Image Credit: Alexander Zverev And Ben Shelton
Join

टेनिस की दुनिया के स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 में ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहली बार यूएस ओपन के खिताब पर कब्जा जमा लिया है. जर्मनी के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को यूएस ओपन 2026 के फाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन को शिकस्त देकर अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने शानदार टेनिस सीजन को और यादगार बना दिया है. 

29 साल के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए यूएस ओपन 2026 के फाइनल में बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हरा दिया है. यह मुकाबला 3 घंटे 33 मिनट तक चला. घरेलू फैंस के सामने खेल रहे बेन शेल्टन ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इससे पहले जून में रोलैंड-गैरोस जीतकर अपना पहला मेजर खिताब हासिल किया था. अब यूएस ओपन की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है.

US OPEN 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव पर हुई करोड़ों की बारिश

यूएस ओपन 2026 में खिताब जीतने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव की किस्मत चमक गई है. जर्मनी के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने चैंपियन बनते ही ग्रैंड स्लैम इतिहास की सबसे बड़ी सिंगल्स विजेता पुरस्कार राशि अपने नाम कर ली. वहीं, फाइनल में हारने के बावजूद बेन शेल्टन भी करोड़ों रुपये लेकर लौटे हैं. अलेक्जेंडर ज्वेरेव को यूएस ओपन का खिताब जीतने पर 5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली है. भारतीय करेंसी में इसकी कीमत लगभग 52.60 करोड़ रुपये है.

बेन शेल्टन को क्या मिला?

फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हारने वाले बेन शेल्टन भी मालामाल हो गए. बेन शेल्टन को यूएस ओपन में उपविजेता बनने पर 2.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले हैं, जो भारतीय रुपये में लगभग 26.78 करोड़ रुपये के बराबर हैं. इस तरह यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दोनों खिलाड़ियों ने करोड़ों रुपये की कमाई की.

ज्वेरेव ने पलटी अपनी किस्मत

पिछले साल ऑस्ट्रेलिन ओपन के फाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद उन्हें लगातार तीसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उस निराशा के बाद अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार वापसी की. 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इसके बाद जून में रोलैंड-गैरोस में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. अलेक्जेंडर ज्वेरेव विंबलडन 2026 में उपविजेता रहे. अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इसके बाद यूएस ओपन 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की.

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन से क्या कहा?

ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन की तारीफ करते हुए कहा, 'बेन, तुम एक शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हो. यह तुम्हारा पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था, लेकिन मैंने तुमसे पहले ही कहा था कि तुम यहां कई बार वापस आओगे.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES