SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Virgo Horoscope (November 2026): इस महीने धन के मामले में सतर्क रहें कन्या राशि के लोग, रिश्तों को लेकर बरतें सावधानी, पढ़ें मासिक राशिफल!

Kanya Masik Rashifal November 2026: कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है. बिना सोचे समझे इंवेस्टमेंट करने से कन्या राशि वालों को इस महीने बचना चाहिए, इसके अलावा घर में उत्सव का माहौल भी बन सकता है. आइए पढ़ें कन्या राशि का करियर और आर्थिक राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi
Published: Oct 27, 2026, 03:06 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 04:56 PM IST
Join

नवंबर 2026 में कन्या राशि के सितारे बुलंद रहेंगे या फिर इससे जुड़े ग्रहों की स्थितियां जातकों की परेशानियां बढ़ाएंगी. आर्थिक, करियर और परिवार को लेकर कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा बीतेगा ये जानने के लिए पहले आइए जानें कन्या राशि के लिए ग्रहों की स्थिति इस महीने कैसी रहने वाली है. कन्या राशि से सूर्य द्वितीय भाव में है जो कि जातकों को शुभ परिणाम देगा. शनि कन्या राशि से सप्तम भाव में है और राहु छठे भाव में है.

मंगल ग्रह 12 नवंबर तक कन्या राशि से एकादश भाव में होंगे. इसका मतलब यह हुआ कि 1 से लेकर 12 नवंबर तक का समय जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है. इस अवधि में महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की कोशिश करें तो आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है. इस बीच आपके संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ आपकी पहचान बनेगी.

कन्या करियर राशिफल: किसी ऐसे कार्य के अचानक बनने की पूरी उम्मीद है जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी हो. इसी बीच कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. अगर आप अपने वर्तमान व्यवसाय का विस्तार करना चाह रहे हैं तो इसके लिए यह समय बहुत अच्छा सिद्ध होगा. मेलजोल की स्थिति में भी फर्क आएगा. अगर कोई ऐसा कार्य जो किसी कारण से न हो रहा हो उसके बनने की भी संभावना है. वर्तमान नौकरी या व्यवसाय में मन के अनुसार स्थितियां बनेगी. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ एक अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा.

कन्या फैमिली राशिफल: इस माह घर-परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा. घर में उत्सव का आयोजन हो सकता है. किसी अच्छे कार्य को संपन्न किया जा सकेगा. हालांकि 14 तारीख के बाद मंगल कन्या राशि से 12 घर में होगा, इसी 12वें घर में गुरु पहले से ही है. इस स्थिति से तनाव का माहौल पैदा हो सकता है. अपने संबंधों को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें. अपने गुस्से, व्यवहार और अपने एटीट्यूड पर नियंत्रण रखें. वरना अच्छे खासे लोगों के साथ या ससुराल पक्ष के साथ या फिर परिवारवालों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं. अगर पति-पत्नी में कोई विवाद चल रहा है तो उसे अभी के लिए स्थगित रखें, नहीं तो स्थिति और भी बुरी हो सकती है.

कन्या आर्थिक राशिफल: कुछ ऐसे कार्य जिनके होने की उम्मीद थी और जिसके लिए प्रॉमिस भी हो गए थे, उन कार्यों में विघ्न बाधा देखने को मिलेगी. ऐसा लगेगा कि जो लोग कल प्रॉमिस कर रहे थे आज वो उससे दूर भाग रहे हैं या अब उस काम को करना नहीं चाह रहे हैं. इस अवधि में धन को लेकर भी स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है. धन संबंधी मामलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है. उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. रिस्क वाले कामों में इंवेस्टमेंट बिना सोचे समझे नहीं करें. दूसरों की राय पर इंवेस्टमेंट करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. कोई भी खरीद-फरोख्त करते समय इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है. अगर आप स्टॉक एक्सचेंज में एक्टिव हैं तब आपको विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह समय आपके लिए थोड़ा नाजुक है. अपने कार्यों को लेकर किसी भी तरह का रिस्क इस समय नही लेना चाहिए.

कन्या हेल्थ राशिफल: नवंबर महीने में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ध्यान दें खुद के लिए या परिजनों के लिए यह समय स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक हो सकता है. ऐसे में इस मामले में भी सावधानी बरतें. ध्यान रखें नवंबर का महीना जोखिम उठाने की दृष्टि से अच्छा नहीं है. धैर्य और संयम बरतें, मेडिटेशन और योग करें. इससे आपको शांति प्राप्त होगी.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आंकलन है. व्यक्ति पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा और अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES