भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों के लिए खुलेंगे आय के रास्ते, मिथुन राशि वालों की हो सकती है मानहानि! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों के लिए खुलेंगे आय के रास्ते, मिथुन राशि वालों की हो सकती है मानहानि! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 9 November 2026: आज यानी 9 नवंबर 2026 का दिन कौन-सी राशियों के लिए शुभ होगा और किन जातकों के लिए दिन अशुभ होगा? आइए इस बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByPadma Shree Shubham
Published: Nov 09, 2026, 05:00 AM IST|Updated: Nov 09, 2026, 05:00 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों के लिए खुलेंगे आय के रास्ते, मिथुन राशि वालों की हो सकती है मानहानि! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: आज 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक अमावस्या दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक होगी, उसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. स्वाति नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 24 मिनट तक होगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज सौभाग्य योग मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 57 मिनट तक होगा, उसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा. नाग करण दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक होगा और फिर किंस्तुघ्न करण शुरू हो जाएगा. आज की सूर्य, चंद्रमा, नश्रक्ष, करण और योग को देखते हुए आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा. इसके लिए पढ़ें 9 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

आज का राशिफल 9 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

मेष राशि वाले आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा. कोई भी नया कार्य अथवा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन अवश्य कर लें. कारोबार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा. आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे.

उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 7

वृष राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

वृष राशि वालों को कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू होने से राहत मिलेगी. बोलचाल का लहजा नरम रखें. गलत भाषा के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो सकती हैं. वर्किंग महिलाएं अपने कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगी. किसी खास मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. स

उपाय- सफाई कर्मचारियों को कुछ ना कुछ दान अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

आज दिनभर कार्यभार की वजह से मिथुन राशि वालों की व्यस्तता बनी रहेगी. जल्दी ही इसके आपको शुभ फल भी मिलेंगे. राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें. इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है. कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है. अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें. सिर दर्द तथा सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

अपने जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी समय से कर्क राशि वाले प्रयास कर रहे थे, आज उसमें कुछ उम्मीद नजर आएगी. समय का सदुपयोग करें. युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर गंभीर रहना होगा. कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से  व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कमी थी, अब उनमें सुधार आएगा. प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूर्ण होने वाली है.

उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

सिंह राशि वालों को किसी योजना को साकार करने का अवसर मिलेगा. नजदीकी संबंधी के साथ  महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी होगा. सन्तान के भविष्य संबंधी योजनाओं को शुरू करने में कुछ विलंब हो सकता है. अभी कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव अथवा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी.

उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 4

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

कन्या राशि वालों के राजनैतिक संपर्क बनेंगे. संपत्ति संबंधी कोई काम भी आज पूरा हो सकता है. इगो और अति आत्मविश्वास कभी-कभी आपकी कमजोरी बन जाती है. इन कमियों पर काबू पाएं. व्यवसाय में इस समय ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना करें. अभी कुछ मंदी की स्थिति में रहेंगी. प्रेम संबंधों में मनमुटाव तथा अलगाव होने जैसी स्थिति लग रही है. खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती हैं.

उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा अस्पताल में दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

तुला राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

तुला राशि वाले जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है. बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना तथा उनका मार्गदर्शन करना जरूरी है. व्यापार में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी, लेकिन आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे. प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से मनोबल में कमी आ जाएगी.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन वृश्चिक राशि वालों को और अधिक मजबूत बनाएगा. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को अधिक संभालकर रखें. कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती हैं इस बात का ध्यान रखें. पार्टनर के साथ अपनी परेशानी को शेयर करने से निश्चित ही समाधान मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी भी प्रकार की चिंता ना करें.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

धनु राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

धनु राशि वालों के घर में नये वस्तु की खरीदारी भी संभव है. साथ ही निकट संबंधियों की भी आवाजाही बनी रहेगी. योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है. खयाली पुलाव ना बनाएं. कारोबार में बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का रिस्क ना लें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें.

उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- हरा 
भाग्यशाली अंक- 5

मकर राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से मकर राशि वालों को आज कुछ राहत मिलेगी. बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें. थोड़ी सी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचा सकती हैं. व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें और साथ ही अमल करने का प्रयास करें. घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा. नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी.

उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

अपने अंदर शांति और खुशी महसूस करने के लिए कुंभ राशि वालों को कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना जरूरी है. समझदारी से काम ले, सफलता मिलने पर ज्यादा बखान करना भी ठीक नहीं है. व्यवसाय में कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे. लेकिन किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है. जीवनसाथी तथा परिजनों का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा. सर्वाइकल अथवा माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली रंग- 8

मीन राशि का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026

स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक मीन राशि के लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी. आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी. सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें. प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी की वजह से नाराजगी रह सकती है. वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और मौसम जनित परेशानी महसूस होगी.

उपाय- प्रातः काल भ्रमण करें और कुछ समय प्राणायाम के लिए भी जरूर निकालें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    बचपन में खूब फोड़े पटाखे, अब क्यों रकुल प्रीत ने बना ली इनसे दूरी? बोलीं- 'रामायण' खोलेगी ग्लोबल रास्ते

    बचपन में खूब फोड़े पटाखे, अब क्यों रकुल प्रीत ने बना ली इनसे दूरी? बोलीं- 'रामायण' खोलेगी ग्लोबल रास्ते

    2

    खाटूश्यामजी में दिवाली की धूम: गुलाबी फूलों से सजे बाबा श्याम, 5100 दीपों से रोशन हुआ मंदिर

    3

    राजस्थान में 9 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें अपने इलाके का हाल

    4

    Panchang 9 November 2026: आज उदयातिथि में कार्तिक अमावस्या का स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    5

    Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों के लिए खुलेंगे आय के रास्ते, मिथुन राशि वालों की हो सकती है मानहानि! पढ़ें आज का राशिफल

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.