SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Scorpio Horoscope (October 2026): वृश्चिक राशि वालों का करियर अक्टूबर में भरेगा नई उड़ान, जॉब-बिजनेस में तरक्‍की, लेकिन ढीली होगी जेब!

Vrishchik Masik Rashifal October 2026 : वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्‍टूबर महीना बेहद सुखद रह सकता है. खासतौर पर करियर में अच्‍छी प्रगति हो सकती है. घर में भी शुभ-मांगलिक आयोजन हो सकता है. पढ़ें वृश्चिक राशि का अक्‍टूबर महीने का मासिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Sep 28, 2026, 07:14 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 07:18 AM IST
Join

Scorpio Monthly Horoscope October 2026 : वृश्चिक यानी कि स्कर्पियो राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बन रही है. मंगल और गुरु की स्थिति आपकी राशि से नवम भाव में है, यह भाग्‍य और धर्म का भाव है. उस पर गुरु का अतिचारी चाल के साथ उच्‍च राशि में होना और मंगल के साथ होना आपके भाग्‍य को बल दे रहा है. इससे अब तक जो काम काफी कोशिशों के बाद भी नहीं हो पा रहे थे, वे अब आसानी से होने लगेंगे. वहीं शुक्र और बुध 12वें भाव में हैं. शुक्र इस महीने काफी खर्च करवा सकते हैं.

वृश्चिक करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: रुके हुए काम पूरे होंगे, बल्कि तेजी से आप अपने काम निपटाएंगे. नौकरी करने वालों का प्रमोशन होने के पूरे योग हैं. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या ट्रांसफर के इच्‍छुक हैं, उन्‍हें भी सफलता मिल सकती है. बल्कि आपकी यह इच्‍छा आसानी से पूरी हो सकती है.

जो लोग व्यापार में हैं उनका काम भी आगे बढ़ेगा. बल्कि व्‍यापार का विस्‍तार करने के मौके मिलेंगे. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी स्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में है. कुल मिलाकर कहें तो जब भाग्य साथ देता है तो फिर ऐसा कोई कार्य नहीं है जो ना बनें. जो लोग विदेश जाकर नौकरी या व्‍यापार करना चाहते हैं उनके लिए भी समय फेवरेबल है.

वृश्चिक एजुकेशन राशिफल अक्‍टूबर 2026 : जो लोग एग्जाम दे रहे हैं उन्‍हें भी सफलता मिलने के पूरे-पूरे आसार बन रहे हैं. लेकिन सफलता के लिए जरूरी है कि आप अपने प्रयासों में कमी ना आने दें क्योंकि भाग्‍य के साथ-साथ कर्म भी उतना ही जरूरी होता है. अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी यह समय काफी अच्छा है.

वृश्चिक आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026: अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला फंसा हुआ है और अगर आप उसे आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो वह आसानी से सुलझ जाएगा. उसमें पहले जो भी विघ्न-बाधाएं आ रहीं थीं वो भी समाप्त होती चली जाएंगी. इस मामले में आपको संबंधित लोगों या डिपार्टमेंट से जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत थी, वो अब आसानी से प्राप्त होता रहेगा.

हालांकि इस महीने खर्च काफी होगा. त्‍योहारों के मौसम में आप हद से ज्‍यादा खर्च कर सकते हैं. घर के लिए सुख-सुविधा से संबंधी खरीदारी कर सकते हैं. जो इस समय तो आपको अच्‍छा लगेगा लेकिन बाद में बजट बिगड़ने से परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिक फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026 : घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा. विवाह तय हो सकता है या शिशु जन्म जैसी स्थिति भी बन सकती है. तो कुल मिला के समय अच्छा है. इसका आपको भरपूर लाभ उठाना चाहिए.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES