Sagittarius Horoscope (November 2026): करियर से धन तक... धनु राशि वालों के लिए शानदार होगा नवंबर, बस इस एक मामले को लेकर रहें सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल!
Dhanu Masik Rashifal November 2026: धनु राशि वालों के लिए इस साल का नवंबर का महीना सुखद रहने वाला है. जातकों को करियर से लेकर धन संबंधी मामलों में बड़ी-बड़ी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं. आइए पढ़ें धनु राशि का फैमिली, करियर और आर्थिक राशिफल नवंबर 2026.
धनु राशि के जातकों के लिए इस साल का नवंबर महीना कैसा बीतने वाला है, धन से लेकर परिवार और करियर के मामले में धनु राशि के लोगों को किस तरह की उपलब्धियां हासिल होंगी? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए जानना होगा कि नवंबर के महीने में धनु राशि के लिए ग्रहों की स्थितियां कैसी रहने वाली हैं. धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं जो नवम भाव में आ गए हैं और फिलहाल पूरे महीने वहीं रहने वाले हैं. वहीं, सूर्य धनु राशि से एकादश भाव में है और शनि की स्थिति भी धनु के लिए इस महीने अच्छी रहने वाली है. वर्तमान में राहु की स्थिति भी अच्छी है. इस तरह सभी ग्रह इस महीने धनु राशि के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकते हैं.
हालांकि, 12 नवंबर तक धनु राशि से मंगल अष्टम भाव में है. तो इस स्थिति को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. मंगल को छोड़कर यह महीना धनु राशि के लोगों के लिए अति शुभ रहने वाला है.
धनु करियर राशिफल: किसी नई योजना पर काम शुरू करना हो या नई नौकरी की तलाश में लगे हैं या नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं या एडिशनल व्यवसाय करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय बहुत शुभ है. वर्तमान व्यवसाय को विस्तार देने के लिए भी धनु राशि के लिए स्थितियां बहुत अच्छी हैं. जातकों को लगभग हर काम में बड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी और मन के अनुसार काम पूरे होंगे.
धनु आर्थिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए अगर धन की संभावनाओं की बात करें तो धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. धन के मामले में इस महीने में जातकों को कई उपलब्धियां हासिल होंगी. इस के मामले में तरक्की पाने के भी संकेत मिल रहे हैं.
धनु ट्रैवल राशिफल: धनु राशि वालों को नवंबर महीने में काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं. इन यात्राओं से ऐसे कार्य भी बन सकते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं. जो लोग विदेश में जाकर नौकरी, व्यवसाय करने या एजुकेशन पाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इस महीने में आसानी से सफलता प्राप्त होगी. इस महीने यात्राएं किसी धार्मिक स्थल के लिए भी हो सकती हैं जिससे मन शांत होगा.
धनु फैमिली राशिफल: पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा रहेगा. परिवार में कोई मंगल कार्य भी संपन्न हो सकता है. अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. विरोधी चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे. अगर पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो आपसी सहमति से इसे हल करने की कोशिश करेंगे. बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. उनका प्रदर्शन अपने क्षेत्र में काफी सराहनीय रहेगा. अगर घर में किसी की विवाह की बात चल रही है तो उसके पूर्ण होने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है.
धनु हेल्थ राशिफल: इस महीने में धनु राशि वालों के परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें. इन दिनों में मौसम परिवर्तन भी होता है तो आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए.
इस माह में आने वाली दिवाली आपके लिए काफी शुभ रहेगी. आने वाले साल को लेकर की गई आपकी प्लानिंग सफल रहेगी. लेकिन मंगल की स्थिति के कारण किसी काम के होने में मुश्किल आ सकती है या हो सकता है कि आपके मन के अनुसार काम संपन्न न हो. इस महीने नए साल के लिए अच्छे समय की नीव रख सकते हैं. इस अवधि में आपका आत्मबल बढ़ेगा. आप बहुत उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे. कुछ नई योजनाएं पूर्ण करने में दिक्कतें आ सकती हैं.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आंकलन है. व्यक्ति पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा और अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम या निर्णय का आधार न माना जाए.)