SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal November: धनु राशि वाले लव-रिलेशनशिप में रहें सतर्क, कुंभ को मिलेगी खुशी, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 November 2026 : आज रमा एकादशी और वसु बारस पर्व है और गुरुवार होने से भगवान विष्‍णु की भी कृपा पाने का दिन है. जानिए 5 नवंबर 2026 यानी आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 05, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 5 नवंबर 2026, गुरुवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Horoscope Today 5 November 2026 : आज चंद्रमा सुबह 09:34 बजे कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं वैधृति योग और विष्‍कुम्‍भ योग बन रहे हैं. विष्‍कुम्‍भ योग को अच्‍छा नहीं माना जाता है. वहीं आज रमा एकादशी और गोवत्‍स द्वादशी भी है. इन शुभ व्रत-त्‍योहार पर किसके काम बनेंगे और किसे मुश्किलें आएंगी, पढ़ें 5 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.

मेष राशि 5 नवंबर 2026

भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा. कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं. अपनी क्षमता से अधिक उधार ना लें. व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा. सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी. उचित आराम लें. 
उपाय- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- हरा 
भाग्यशाली अंक- 8     

वृष राशि 5 नवंबर 2026

स्थान परिवर्तन के उचित योग बने हुए हैं. इच्छुक व्यक्ति गंभीरता से इस पर विचार करें. बहुत अधिक कामयाबी के लिए गलत रास्ता ना चुनें. कारोबार में अधिकतर काम दिन के पहले पक्ष में ही निपटा लें तो ज्यादा उचित रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाकर आए.
भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 3     

मिथुन राशि 5 नवंबर 2026

आपके ऊपर आज कुछ विशेष जिम्मेदारियां आएंगी और आप उनका बखूबी निर्वहन भी करेंगे. किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका है. कार्यस्थल पर अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाना जरूरी है. घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से सुख-शांति का माहौल रहेगा. थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी. 
उपाय- गौ माता को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें. 
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि 5 नवंबर 2026

आपका रिश्तों के प्रति आदर-मान आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा. समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का भी प्रयास करें और अपने अहम पर नियंत्रण रखें. व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी. लेकिन लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद हो सकता हैं. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. 
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2     

सिंह राशि 5 नवंबर 2026

लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर ना खोए. उन्नति का कोई मार्ग मिलेगा. किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य अथवा अवांछित तत्वों से दूरी बनाकर रखें. कारोबार में किसी की मदद से कुछ नई गतिविधियां शुरू करने संबंधी योजना बनेगी. विवाहेतर संबंधों से दूर रहें. मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4     

कन्या राशि 5 नवंबर 2026

पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा. किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने कोई भी योजना शेयर ना करें. यह समय प्रतिस्पर्धा वाला है. व्यवसाय को लेकर बहुत अधिक मेहनत बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच में प्रेम माधुर्य रहेगा. योगा, मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1     

तुला राशि 5 नवंबर 2026

व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संपर्क बना रहेगा. संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा. कार्यस्थल पर कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे, जो कि कामयाबी होंगे. परिजनों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा. किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8     

वृश्चिक राशि 5 नवंबर 2026

कोई अटका हुआ सरकारी काम हल होने की संभावना है. मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता और चुनौतियां बने रहेंगी. लेकिन मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे. जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा. वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और लड्डू का प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 6     

धनु राशि 5 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी. कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता हैं. इस समय व्यवसाय अथवा कोई भी ऑफिशियल यात्रा को स्थगित रखना ठीक रहेगा. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें. तुरंत इलाज करवाएं. 
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3     

मकर राशि 5 नवंबर 2026

आपको अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का मौका मिलेगा. बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें. कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर ना समझे. उनकी गतिविधियों को  नजरअंदाज भी ना करें. युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहें. गैस और कब्ज संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए उचित इलाज लें. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय साफ-सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7     

कुंभ राशि 5 नवंबर 2026

भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. त्योहार संबंधित तैयारी भी रहेगी. दिन के उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियां भी रहेंगी. शांत चित्त होकर समस्या का समाधान निकालें. कामकाज के मामले में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने कार्य स्थल पर हस्तक्षेप न करने दें. किसी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित तथा खुश रहेगा. डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं. 
उपाय- पेड़-पौधों को जल से सींचे और आसपास की साफ-सफाई करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि 5 नवंबर 2026

अगर कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर काम करें. कहीं भी वार्तालाप करते समय आपसी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें. संबंध खराब हो सकते हैं. व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में भी ध्यान दें. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें.  दूसरों की बातों में ना आएं. जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं. लापरवाही बिल्कुल ना करें. 
उपाय- देवी उपासना करें तथा कन्याओं को कुछ मीठी वस्तुएं खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES