Aaj Ka Rashifal 26 October: आज बच्चों पर नजर रखें वृष समेत 2 राशि वाले, मकर को निगेटिविटी करेगी परेशान, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : आज चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, जिससे शनि-चंद्र का अशुभ विष योग तो खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. पढ़ें 26 अक्टूबर का दैनिक राशिफल.
Horoscope Today 26 October 2026 : हफ्ते का पहला दिन एक ओर मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के कुछ मामलों में शुभ रहेगा. वहीं वृष, वृश्चिक और मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है. वृष राशि वाले बच्चों की एक्टिविटीज पर ध्यान रखें. तुला राशि वाले सोशल मीडिया पर या दोस्तों के साथ फिजूल घूमने की बजाय काम पर ध्यान दें. 26 अक्टूबर 2026 के राशिफल से देखें मेष से मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा.
मेष राशिफल 26 अक्तूबर 2026
दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी. युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. फाइनेंस अथवा लेनदेन संबंधी कोई भी निर्णय उचित सोच-विचार कर लें. कारोबार में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ना करें, वरना नुकसान हो सकता है. परिवार में सुख-शांति रहेगी. तनाव और थकावट की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करना आपको आत्मिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगा.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
वृष राशिफल 26 अक्तूबर 2026
अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं. संतान की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. इस समय आपके मन में व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है. घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रहेंगे. अत्यधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें .
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशिफल 26 अक्तूबर 2026
जोखिम भरे कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी और आनंद अनुभव करेंगे. अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. व्यवसाय संबंधित सभी लंबित कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. कुछ समय आत्म मनन तथा मेडिटेशन में लगाने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क राशिफल 26 अक्तूबर 2026
अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है, तो आज कार्य संपन्न हो जाएगा. विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ मुश्किलें रहेंगी. कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा. साथ ही महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे. पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत उत्तम बना रहेगा. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें.
उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
सिंह राशिफल 26 अक्तूबर 2026
अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका कोई हल निकल सकता है. किसी मित्र द्वारा धोखा मिलने से मन में उदासी और नकारात्मक विचार उठ सकते हैं. व्यवसाय में अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बेहतर साबित होंगे. प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है. मानसिक व शारीरिक थकान महसूस करेंगे.
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1
कन्या राशिफल 26 अक्तूबर 2026
सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष का भाव रहेगा. अपनी वाणी तथा उत्तेजित व्यवहार पर संतुलन रखें. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी. ऑफिस में चल रहे राजनीति वाले माहौल से खुद को दूर ही रखें. युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें. इंफेक्शन, खांसी-जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या रहेगी.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशिफल 26 अक्तूबर 2026
प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे. सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें. व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी. अपने प्रिय मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा करेगी. स्वस्थ रहने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और मीठे चावल का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशिफल 26 अक्तूबर 2026
अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है. परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी. इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है. नौकरी पेशा लोग सावधान रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की भी स्थिति बन रही हैं. परिजनों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. बच्चों पर ध्यान दें. ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं.
उपाय- घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8
धनु राशिफल 26 अक्तूबर 2026
अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे. हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी. अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच-विचार कर लें. इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है. हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें. आपसी तालमेल बनाकर रखने से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. नकारात्मक विचारों का असर आपके मानसिक सुकून और स्वास्थ्य पर पड़ेगा.
उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशिफल 26 अक्तूबर 2026
किसी भी चुनौती से घबराने की बजाय उसे स्वीकार करें. अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का अनुकूल समय है. विचारों में नकारात्मकता ना उत्पन्न होने दें और साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. आज कारोबार में आपको कोई ऐसी आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें. स्वास्थ्य संबंधी छोटी सी भी परेशानी को गंभीरता से लें और उचित इलाज करवाएं.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर अनाज का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशिफल 26 अक्तूबर 2026
वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए विशेष अनुभवी रहेगा. नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है. मन मुताबिक तरीके से कोई व्यक्तिगत काम ना बनने पर मन परेशान भी रहेगा. कारोबार में आंतरिक गतिविधियों पर अपनी निगरानी अवश्य रखें. पारिवारिक संबंधों में मधुरता और उचित तालमेल रहेगा. गैस की समस्या बढ़ सकती हैं. खानपान व्यवस्थित रखें.
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और उन्हें यथा सामर्थ्य कुछ उपहार अथवा पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशिफल 26 अक्तूबर 2026
दिन भर व्यस्तता रहेगी. लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी. किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें. आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है. अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें. पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं को समझेंगे तथा सहयोग करेंगे. कामकाज की अधिकता की वजह से थकान बनी रहेगी.
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)