)
Pisces Monthly Horoscope November 2026: मीन राशि वालों के लिए नवंबर महीने में ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. इसके पीछे शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण और साथ में सूर्य और गुरु की भी अपेक्षाकृत मुश्किल स्थिति. जिससे करियर में कुछ समस्याएं, निर्णय लेने में दुविधा आदि हो सकती है. लेकिन आप अपनी विल पावर की दम पर इन्हें काफी हद तक हल कर लेंगे. जिसके कारण आपके काम भी बन जाएंगे और योजनाएं भी सफल होंगी. विस्तार से जानिए मीन राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2026.
मीन करियर राशिफल नवंबर 2026: इस समय में लॉन्ग टर्म स्कीम्स पर काम करने की बजाय छोटी-छोटी प्लानिंग करें और उन पर काम करें. इससे आपके दिमाग में कामों को लेकर स्पष्टता रहेगी. और आप उन्हें अच्छे समय पर पूरा कर पाएंगे.
नौकरी करने वालों को काम का बोझ परेशान कर सकता है. साथ ही कुछ लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है, जो आपको पसंद न आए. या फिर आपको ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जो आपके मनमुताबिक न हो. ऐसे में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.
मीन फैमिली राशिफल नवंबर 2026: परिजनों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. पत्नी-बच्चे सब आपकी मदद करेंगे, इससे आप सभी के बीच प्रेम भी बढ़ेगा. यह भावना मजबूत होगी कि संकट के समय भी हम सब साथ-साथ हैं. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. दोस्तों करीबियों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा.
मीन हेल्थ राशिफल नवंबर 2026: इसी बीच स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. किसी परिजन का स्वास्थ्य और आपका स्वास्थ्य दोनों खराब हो सकते हैं. दोनों को ही संभालने के लिए आपको थोड़ा मेहनत करने की आवश्यकता है. वहीं जिन लोगों की कुंडली में दशा-महादशा अच्छी होगी, तो उनके लिए समय अच्छा फल दे सकता है. क्योंकि व्यक्ति की मुख्य कुंडली का उसके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. गोचर तो अहम होता है, लेकिन कुंडली की दशाएं गोचर के शुभ-अशुभ असर को कम या बढ़ा सकती हैं. ऐसे में कई बार उतना नेगेटिव या पॉजिटिव असर नहीं होता है, जितना गोचर से नजर आ रहा होता है.
यदि समय कष्टकर लगे तो बजरंगबली का ध्यान करते हुए हनुमान चालीसा पढ़ें. इससे आपको बहुत लाभ होगा. अगर आप प्रतिदिन 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ सकें तो सारी नेगेटिविटी पॉजिटिविटी में बदल सकती है. यह उपाय नियमित रूप से एक महीना भी करें तो ये आपके लिए बहुत ताकतवर उपाय हो सकता है.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)