SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Libra Horoscope (November 2026): तुला राशि वालों की नवंबर में होगी मौज! 5 ग्रह मिलकर भरेंगे झोली, दिवाली पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Tula Masik Rashifal November 2026: तुला राशि के लिए नवंबर महीने में एक-दो नहीं बल्कि 5 ग्रह मिलकर लाभ के योग बना रहे हैं. आपको खुशियां, पैसा, प्‍यार, सम्‍मान सब कुछ मिल सकता है. पढ़ें तुला नवंबर 2026 मासिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 27, 2026, 08:24 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:29 PM IST
Image Credit: तुला राशि का करियर, मनी, फैमिली और ट्रैवल मासिक राशिफल नवंबर 2026. (Photo: Zee News)
Join

Libra Monthly Horoscope November 2026: तुला राशि वालों के लिए लगभग पूरा नवंबर महीना बहुत शुभ रह सकता है. क्‍योंकि गुरु ग्रह, मंगल ग्रह, बुध, शुक्र, शनि और राहु ग्रह की स्थिति नवंबर के अधिकांश दिनों के लिए अच्‍छे संकेत दे रही है. गुरु आपकी राशि से एकादश भाव में है, वहीं मंगल अभी नीच के हैं लेकिन 12 नवंबर के बाद वो भी गुरु के साथ मिलकर युति बनाएंगे, जो आपके लिए अच्‍छी रहेगी. सूर्य आपकी ही राशि में बुध व शुक्र के साथ बैठकर अच्‍छा फल देंगे. वहीं शनि राहु भी बढ़िया संकेत दे रहे हैं. इसलिए यह पूरा महीना तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से अच्छा है. यह कहना सही होगा कि दिवाली का त्यौहार आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेके आ रहा है. अब विस्‍तार से जानें तुला राशि का नवंबर 2026 का मासिक राशिफल.

तुला करियर राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपके कई ऐसे काम बनेंगे जो काफी विशिष्ट होते हैं. यानी कि यह समय यादगार माहौल बन सकता है. इसके अलावा आप कुछ नया प्‍लान कर रहे हैं, तो वह भी लागू कर पाएंगे. नया बिजनेस शुरू करने, मौजूदा बिजनेस में बदलाव करने के लिए भी समय बहुत अच्‍छा है. आपको सफलता मिलेगी और जिन लोगों से जरूरी सहयोग चाहिए होगा, वह भी मिलेगा. आपका नेटवर्क बढ़ेगा. आपका सम्‍मान और आत्मसम्मान बढ़ेगा.

तुला आर्थिक राशिफल नवंबर 2026: अगर आप किसी बैंक या वित्त संस्थान आदि से ऋण लेना चाहते हैं तो वह मंजूर हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बन रहे हैं. इनकम बढ़ सकती है. ग्रहों की युतियां आपको धन लाभ होने के संकेत बन रही है. घर के रेनोवेशन पर काफी खर्च कर सकते हैं या घर के लिए बड़ी खरीदारी कर सकते हैं. कुछ लोग गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो उनकी इच्‍छा भी आसानी से पूरी हो जाएगी.

तुला फैमिली राशिफल नवंबर 2026: परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है. जिन लोगों की शादी की बात चल रही है लेकिन उसमें दिक्‍कत आ रही थी, अब वो दूर हो जाएगी. विवाह के योग बन रहे हैं.

बच्चों की ओर से काफी सुख शांति का माहौल देखने को मिलेगा. बच्चे पढ़ाई और अन्‍य एक्टिविटीज में अच्‍छा परफॉर्म करेंगे और उनके व्यवहार से उनके एफर्ट से उनके तौर तरीके से आप संतुष्‍ट रहेंगे.

तुला ट्रैवल राशिफल नवंबर 2026: यात्राओं का तांता लगा रहेगा. यानी ढेर सारी यात्राएं होंगी. ये यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक रहेंग और इन यात्राओं से आपके लिए सुखद स्थितियां भी बनेंगी. यात्राओं से आपको धन का लाभ और मान सम्मान का लाभ दोनों होगा.

आप नवंबर महीना शांति और खुशी से गुजारेंगे. आपको स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. तो ऐसा कह सकते हैं कि यह एक सुखद महीना है और इसमें अधिकतर जो घटनाएं होंगी वो आपके मनमाफिक होंगी. साथ ही धन-धान्‍य की स्थिति भी अच्छी होगी. कुल मिला के नवंबर महीने से आपको पर्याप्त लाभ प्राप्त होगा, आपको सरप्राइज देकर जाएगा.  

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES