SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिंह दिसंबर राशिफल 2026: ढैय्या के कष्ट होंगे कम, कोर्ट-कचहरी में जीत और प्रमोशन के बनेंगे योग!

सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर महीना कई शुभ संकेत दे रहा है. उतरती हुई ढैय्या का कष्‍ट अब कम होने लगेगा. करियर में भी उन्‍नति होगी. पढ़ें मासिक सिंह राशिफल दिसंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 27, 2026, 19:56 IST | Updated: Nov 27, 2026, 20:00 IST
Image Credit: सिंह राशि का करियर, मनी, एजुकेशन, लव, फैमिली मासिक राशिफल दिसंबर 2026. (Photo: Zee News)
Join

दिसंबर के ग्रह गोचर सिंह राशि वालों के करियर, विवादित मामलों में जीत और कंपटीशन में सफलता के संकेत दे रहे हैं. 5 दिसंबर को राहु आपके छठे घर में और केतु 12वें घर में आ रहे हैं. यह आपके लिए बड़ा परिवर्तन है. इसके अलावा गुरु का वक्री होना और शनि का मीन राशि में मार्गी होना बड़ा लाभ देगा.

सिंह करियर राशिफल दिसंबर 2026: इस समय आपकी विरोधियों पर जीत होगी. कामों में सफलता हासिल होगी. अगर किसी पर कोर्ट केस चल रहा है उसमें विजय प्राप्त हो सकती है. केतु आपकी राशि से निकल रहे हैं, जिससे आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप पर से मनो बोझ उतर गया हो. 5 दिसंबर के बाद आप एकदम अपने को तरोताजा महसूस करेंगे और आपको लगेगा कि अब मैं ठीक से सोच पा रहा हूं. कंफ्यूजन दूर होगा. नौकरी हो या व्‍यापार, आप अपने काम से जुड़े सही निर्णय ले पाएंगे. आपके नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो खूब लाभ देंगे.

नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और कोई नया पदभार मिल सकता है. कुछ लोगों का मनपसंद जगह स्थानांतरण हो सकता है. जो लोग क्रिएटिव हैं जो रचनात्मक कार्यों से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से बहुत अच्छा है. 16 दिसंबर से आपमें अलग ही कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा.

सिंह मनी राशिफल दिसंबर 2026: जिन लोगों ने लोन के लिए अप्‍लाई किया है, अब उन्‍हें लोन मिल सकता है. साथ ही आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है. आपका संघर्ष खत्‍म होता महसूस होगा.

सिंह एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026: यह समय आपके लिए विजय प्राप्त करने का है. कंपटीशन में सफलता हासिल हो सकती है. एग्‍जाम निकालने के लिए अच्‍छा समय है.

सिंह लव रिलेशनशिप राशिफल दिसंबर 2026: लव लाइफ में नजदीकी आएगी और अगर आप शादी करना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है. विवाह के लिए स्थितियां बहुत बढ़िया बन रही हैं.

सिंह फैमिली राशिफल दिसंबर 2026: परिवार में माहौल अच्‍छा रहेगा. खासतौर से बच्चों का प्रदर्शन अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा. अगर आप संतान की कामना कर रहे हैं, तो दिसंबर का महीना कंसीव करने के लिए बहुत अच्छा है. अगर संतान पैदा होने वाली है तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा है. वहीं जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है, उनका रिश्‍ता अच्‍छा रहेगा.

सिंह हेल्‍थ राशिफल दिसंबर 2026: अब आपको ढैय्या के कष्‍टों से भी रा‍हत मिलने लगेगी. जो लोग किसी क्रॉनिक बीमारी से परेशान थे, अब उनकी बीमारी ठीक होने लगेगी. यदि आपके घर में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य खराब था, तो अब उसकी सेहत में सुधार होने लगेगा.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES