SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Leo Horoscope (October 2026): अक्टूबर में सिंह राशि वालों को दरियादिली पड़ सकती है भारी, बढ़ेंगी पारिवारिक जिम्मेदारियां! पढ़ें मासिक राशिफल

Singh Masik Rashifal October 2026: सिंह राशि वालों के लिए अक्‍टूबर महीना ढेर सारी संभावनाएं लेकर आ रहा है. जानिए करियर, पैसे, संपत्ति, सेहत, परिवार आदि के मामले में सिंह राशि वालों के लिए अक्‍टूबर 2026 कैसा रहेगा. पढ़ें सिंह राशि का मासिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Sep 25, 2026, 03:18 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 03:30 PM IST
Image Credit: सिंह राशि का अक्‍टूबर 2026 का करियर, आर्थिक, फैमिली, ट्रैवल मासिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Leo Monthly Horoscope October 2026: सिंह रा‍शि वालों को अक्‍टूबर में कामों के अच्‍छे नतीजे मिलेंगे. ग्रह दशाओं की बात करें तो बुध और शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेंगे. यह शुभ स्थिति है. वहीं सूर्य दूसरे और फिर 17 अक्‍टूबर से तीसरे भाव में रहेगा. सूर्य दोनों ही भाव में अच्छा फल देगा लेकिन 12वें भाव में चल रहे मंगल-गुरु आपको समस्‍याएं दे सकते हैं. ये स्थितियां बताती हैं कि आपका कम्‍युनिकेशन अच्‍छा रहेगा. जबकि शनि तृतीय भाव में रहेगा और बहुत अच्छा फल देगा. संपर्क बढ़ाएगा. बड़े लोगों से संपर्क बढ़ाएगा. 

सिंह करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने आपको अपनी बात को कहने कोई दिक्कत नहीं होगी. आप तर्कसंगत बात करेंगे और लोग इससे इंप्रेस भी होंगे. नौकरी या व्‍यापार में डील करते समय संवाद अच्‍छा रहेगा. इससे आपका नेटवर्क भी बढ़ेगा और भविष्‍य के लिए फायदा भी होगा. समाज में आपकी साख बढ़ेगी. नौकरी-व्‍यापार में लाभ होगा. काम सारे चलते रहेंगे, फिर भी आप कभी-कभी खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं. अस्‍त-व्‍यस्‍त स्थिति रहेगी. कभी-कभी आपको लगेगा कि मैं कुछ नहीं करना चाहता, लेकिन आपको काम करने पड़ेंगे. 

सिंह आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026: आपको अपने परिवार, दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों पर खर्च करना पड़ सकता है. लेकिन भावनाओं में आकर ज्‍यादा पैसा न लुटा बैठें. क्‍योंकि मदद मांगने वाले को कोई दिक्कत नहीं होती, वह कुछ भी मांग सकता है. लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उतना ही उसकी झोली में डालना चाहिए जिससे आपको भी परेशानी न हो. क्‍योंकि इस महीने खर्च काफी रहेगा. ऐसे में पैसों की कमी से आपका ही कोई अटक सकता है. साथ ही निवेश भी सोच-समझकर करें. आपके लिए रिस्‍क लेना ठीक नहीं है.

सिंह फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां रहेंगी. साथ ह कुछ सामूहिक जिम्मेदारियां भी आप पर  आ सकती हैं. भाई बहनों, रिश्तेदारों, दोस्‍तों से जुड़े कुछ काम करने पड़ सकते हैं. आपको उनको समय देना होगा. लेकिन दरियादिली के चक्‍कर में अपना ही नुकसान न कर बैठें, उतना ही करें जितना जरूरी हो या जितना सामने वाला डिजर्व करे.

सिंह ट्रैवल राशिफल अक्‍टूबर 2026: कामकाज के सिलसिले में आपकी यात्राएं हो सकती हैं. ये दूर और पास दोनों की हो सकती है. यात्राएं से पर्याप्‍त लाभ होगा और संपर्क भी बढ़ेगा.

(Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. इसके आधार पर किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES