SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिथुन दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा महीना, निवेश के मामले में रहें सतर्क!

मिथुन राशि के लिए दिसंबर 2026 मासिक राशिफल क्या बताता है, करियर से लेकर हेल्थ और आर्थिक मामलों में जातकों के लिए क्या स्थितियां बन रही हैं? आइए इस बारे में जानने के लिए पढ़ें दिसंबर महीने का मिथुन मासिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi
Published: Nov 27, 2026, 19:25 IST | Updated: Nov 27, 2026, 19:29 IST
Join

मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए सबसे पहले हमें यह जानना होगा कि आखिर इस राशि से ग्रहों की स्थितियां क्या बन रही हैं. आइए सबसे पहले ग्रहों स्थिति पर ध्यान देते हैं और उसके आधार पर जानते हैं कि मिथुन राशि के लिए दिसंबर का महीना शुभ, अशुभ या मिला-जुला रहने वाला है.

मिथुन राशि के लिए ग्रहों की स्थितियां

2 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक में प्रवेश कर जाएगा जो मिथुन राशि से सप्तम हो जाएगा. यह स्थिति इस राशि के लिए बहुत अच्छी है. 5 दिसंबर को राहु का प्रवेश मकर राशि में होगा. यह मिथुन राशि से अष्टम भाव में आ जाएगा और केतु द्वितीय भाव में आ जाएगा. शनि की स्थिति की बात करें तो वह 11 दिसंबर को सीधी चाल चलेगा, वहीं गुरु 13 दिसंबर से वक्री हो जाएगा. यह ग्रह स्थिति मिथुन राशि के जातकों को मिश्रित फल देगा. हालांकि कुछ स्थितियों में बहुत अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं.

मिथुन मनी राशिफल दिसंबर 2026: पूंजी निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आंख बंद करके पूंजी निवेश न करें और न ही कोई खरीदारी करें. अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, खासकर संपत्ति से संबंधित तो उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करें. यही आपके लिए अच्छा होगा.

मिथुन करियर राशिफल दिसंबर 2026: करियर के लिहाज से दिसंबर का महीना भी मिला जुला रहने वाला है. इस महीने आपके नये संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको फायदा करा सकते हैं. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस महीने बने आपके नये संपर्कों से आपको मदद मिल सकेगी. हालांकि, यह समय आपके लिए मिला-जुला है, तो ऐसी स्थिति में आप सतर्कता बरतें, जो भी नये संबंध बनें उसमें ईमानदारी रखें क्योंकि नए संबंध आपके लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं.

मिथुन हेल्थ राशिफल दिसंबर 2026: राहु अष्टम जा रहा है, ऐसे में दो तरह की स्थितियां बनेंगी. पुराने भावनात्मक जख्म उभर सकते हैं या पुराने रोग उभर सकते हैं. हालांकि, ऐसा कुछ आपके साथ हो ये जरूरी नहीं है लेकिन ऐसा हो सकता है कि घर के किसी सदस्य की कोई पुरानी समस्या उभर जाए. ऐसा भी हो सकता है कि अचानक बुजुर्गों के रोग से जुड़ी कोई परेशानी बढ़ जाए. ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं क्योंकि संभव है कि समस्या जितनी बड़ी दिखे उतनी बड़ी हो ही न.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

और पढ़ें- वृष दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: हाई-प्रोफाइल लोगों से बनेंगे संपर्क, शादी होने के योग, मिलेगी प्रॉपर्टी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES