SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Cancer Horoscope (November 2026): कर्क राशि वालों को नवंबर के आखिर में होगा धन लाभ, करियर लेगा परीक्षा, पढ़ें मासिक राशिफल

Kark Masik Rashifal November 2026: कर्क राशि वालों के लिए नवंबर महीने का ज्‍यादातर हिस्‍सा अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में निकल जाएगा. पढ़ें कर्क राशि का आर्थिक, करियर, फैमिली राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 27, 2026, 10:43 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 02:35 PM IST
Image Credit: कर्क करियर, आर्थिक, फैमिली, ट्रैवल मासिक राशिफल नवंबर 2026. (Photo:Zee News)
Join

Cancer Monthly Horoscope November 2026: कर्क राशि वालों के लिए नवंबर में जो ग्रह-दशाएं नजर आ रही हैं, उसके मुताबिक मंगल, सूर्य और गुरु मोटे तौर पर अच्‍छी हैं. 12 नवंबर के बाद कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. हालांकि 25 नवंबर के बाद राहु सुखद नतीजे दे सकते हैं. विस्‍तार से पढ़ें कर्क राशि का नवंबर 2026 का मासिक राशिफल.

कर्क करियर राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा. कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ आपकी बातचीत होगी. इन लोगों से आपका परिचय सुकून और फायदा दोनों देगा. साथ ही आगे चलकर लाभ भी होगा. नौकरी करने वालों को ऑफिस में थोड़ी समस्‍या हो सकती है. काम का बोझ बढ़ेगा, कोई ऐसा काम या पोजीशन मिल सकती है, जिसके लिए आप तैयार नहीं थे. ऐसे में धैर्य रखना ही बेहतर है क्‍योंकि कुछ समय में स्थितियां बेहतर हो जाएंगी. इस दौरान मित्र शुभचिंतकों का सहयोग आपके लिए बड़ा संबल बनेगा और मददगार साबित होगा. वे आपकी काफी मदद भी करेंगे. वहीं बिजनेस में महत्‍वपूर्ण एसोसिएशन या पार्टनरशिप हो सकती है.

कर्क आर्थिक राशिफल : दिवाली के मौके पर सभी की डिमांड्स पूरी करने के चलते आपको थोड़ी आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं, लेकिन अंतत: आप मैनेज कर लेंगे. महीने के अंत में कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से आपको मजा आ जाएगा. यदि बैंक से लोन लेना चाहते थे, तो वह भी सेंक्‍शन हो सकता है. साथ ही ऐसे काम भी बनेंगे, जिनसे इनकम हो सकती है.

कर्क फैमिली राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपको घर की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी. पॉसिबिलिटी है कि घर का हर सदस्य की अपनी डिमांड हों. त्‍योहारी मौसम में वैसे भी सबकी अपनी मांग रहती हैं. हो सकता है आपको सभी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़े, लेकिन आप उन्‍हें निराश नहीं करेंगे. हालांकि आप खुद को इस सबमें बंधा हुआ महसूस करेंगे. लेकिन आप अपना जोर लगाकर अपने कर्तव्‍य को पूरा करने की कोशिश करेंगे.

कर्क यात्रा राशिफल नवंबर 2026: इस महीने काम से संबंधित कुछ यात्राएं कार्य होने की उम्मीद बन रही है और यह यात्राएं आपके लिए काफी अच्छी होंगी. इनसे आपकी अहम पार्टनरशिप भी हो सकती है. कुछ लोग लंबी यात्रा पर या विदेश जा सकते हैं.

कुल मिलाकर महीना ठीक है, बीच-बीच में कुछ उलझनें देखने को मिलेंगी. लेकिन आप मजबूती से हैंडल कर लेंगे. वैसे भी महीने का अंत अच्‍छा रहेगा.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES