SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aries Horoscope (November 2026): मेष राशि वालों की दिवाली पर पूरी होगी सालों पुरानी विश! शुरू होगा नया बिजनेस, पढ़ें नवंबर का राशिफल

Mesh Masik Rashifal November 2026: नवंबर महीने के ग्रह-नक्षत्र मेष राशि वालों के लिए अच्‍छे संकेत दे रहे हैं. आपमें से कई लोगों की पुरानी इच्‍छा पूरी हो सकती है, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. पढ़ें मेष राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 25, 2026, 12:44 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 12:50 PM IST
Image Credit: मेष करियर, आर्थिक, फैमिली, लव, हेल्‍थ मासिक राशिफल नवंबर 2026. (Photo:Zee News)
Join

Aries Monthly Horoscope November 2026: नवंबर में पूरे महीने गुरु की स्थिति मेष राशि के लिए बहुत अच्‍छी है. वहीं सूर्य आपकी राशि से सप्तम स्थान पर हैं, वे आपकी राशि को देख रहे हैं. जो कि अच्‍छा है. वहीं मंगल 12 नवंबर तक आपके लिए अच्‍छे नहीं कहे जा सकते हैं, लेकिन इसके बाद स्थिति शुभ है. कुल मिलाकर महीना और विशेष तौर दिवाली के आसपास का समय आपके लिए बहुत अच्‍छा है. यह समय आपकी कोई पुरानी इच्‍छा पूरी कर सकता है. नवंबर के मासिक राशिफल से जानिए मेष राशि वालों का करियर, सेहत, परिवार आदि का हाल.

मेष मासिक राशिफल नवंबर 2026

मेष करियर राशिफल नवंबर 2026: आपके लिए दिवाली बहुत शुभ होने वाली है. कोई ऐसा काम, ऐसी इच्छा आपकी इस दिवाली पे पूर्ण हो सकती है जिसका आपने काफी लंबे समय से इंतजार किया है. आप सोच-समझकर जो कार्य करेंगे उसमें आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी. नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, व्यापार में कोई नई चीज करना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. संपर्क से लाभ होगा. 12 नवंबर के बाद आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि 16 नवंबर के बाद पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को समस्‍या हो सकती है.

मेष आर्थिक राशिफल नवंबर 2026: इस दिवाली कोई जमीन, घर आदि खरीदने की योजना है तो डील पक्‍की होने की पूरी संभावना बन रही है. इस साल दिवाली पर आपके घर में कुछ विशेष होने की संभावना बहुत प्रबल नजर आ रही है. उसमें वाहन खरीदने की योजना भी शामिल हो सकती है. कुल मिलाकर कुछ नया और विशेष हो सकता है.

मेष फैमिली राशिफल नवंबर 2026 : फैमिली को लेकर भी स्थिति अच्‍छी दिख रही है. अगर आप बच्चों के लिए कुछ खास प्‍लानिंग कर रहे हैं, तो लॉन्ग टर्म प्लानिंग करने के लिए ये बहुत ही अच्छा समय है. महीने के दूसरे हिस्‍से में परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है.  

मेष एजुकेशन राशिफल नवंबर 2026: स्‍टूडेंट्स और फ्रेशर्स के लिए भी समय अच्‍छा है. जो लोग फिल्‍म-टीवी, डांस, म्‍युजिक जैसी क्रिएटिव फील्‍ड में हैं, उन्‍हें बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. वहीं जो लोग किसी कॉम्‍पटीशन या इंटरव्‍यू की तैयारी कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है.

मेष लव राशिफल नवंबर 2026 : यदि रिश्‍ते की बात चल रही है या नया लव अफेयर है तो आगे बढ़ने के लिए समय अच्‍छा है.

मेष स्‍वास्‍थ्‍य राशिफल नवंबर 2026: इस महीने परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है. स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है. तनाव हो सकता है.

कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्‍छा है. आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आपका कॉन्फिडेंस बहुत जबरदस्त होगा और नए संपर्क जो बनेंगे, इस सबमें आपको बहुत मजा आएगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा. ऐसे में इस महीने का आपको लाभ उठाना चाहिए.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES