SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्टडी रूम में किताबें जमीन पर बिखरी रहती हैं? ये एक देवी हो जाएं नाराज उससे पहले जान लें जरूरी वास्तु टिप्स

Study Room Ke Vastu Tips: अगर आप भी स्टडी रूम में किताबें जमीन पर बिखेर कर रखते हैं तो एक ऐसी देवी हैं जो नाराज हो सकती हैं. किताबों का अपमान करना आपके ऊपर बुरा प्रभाव डाल सकता है. पढ़ाई में मन न लगने के लिए कौन से वास्तु उपाय करें, किताबों को किस दिशा में रखें? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 14, 2026, 15:57 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:00 IST
Join

Vastu Tips of Books: किताबें हमें जीवन की दिशा दिखाती हैं. छात्रों के लिए तो ये किताबें साथी की तरह हैं. हालांकि इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जहां किताबों को रख रहे हैं उसकी दिशा का ध्यान रखें और कुछ जरूरी वास्तु नियमों पर गौर करें ताकि विद्या की देवी मां सरस्वती नाराज न हों और स्टडी रूम में वास्तु दोष लग न सके. आइए जानें किताबों के रखरखाव के तरीके और स्टडी रूम से जुड़े कुछ वास्तु नियमों को भी जानें.

किताबों का देवी सरस्वती से संबंध

धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कभी भी अपनी किताबों को सीधे जमीन पर न रखें, न ही किताबों को यहां-वहां बिखराकर रखें. ऐसा करने से विद्या की देवी मां सरस्वती नाराज हो सकती है. हिंदू परंपरा में किताबों, कॉपियों और पढ़ाई से जुड़ी चीजों का अपमान करना अशुभ फलदायी माना जाता है क्योंकि शिक्षा से जुड़ी चीजों का सीधा संबंध देवी सरस्वती से है. ऐसा करने से देवी सरस्वती नाराज हो सकती हैं. जिससे विद्या पाने में परेशानी हो सकती है, बुद्धि या अपनी पढ़ाई का इस्तेमाल सही जगह नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही एकाग्रता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में ध्यान रखें कि कभी भी शिक्षा से जुड़ी चीजों का अपमान न करें.

स्टडी रूम और दिशा

किताबों को रखने की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार छात्रों को अपने स्टडी रूम में किताबों को इधर-उधर फेंक कर न रखें, इन्हें हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए. किताबों को रखने के लिए सबसे सही दिशा पश्चिम या दक्षिण दिशा को माना गया है. वहीं, पढ़ते समय अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में हो इसका पूरा ध्यान रखें.

कंप्युटर या लैपटॉप की दिशा

कंप्युटर या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रोनिक सामानों को स्टडी रूम में दक्षिण दिशा में रखें. हालांकि इस बात का पूरा ध्यान रखें कि काम करते समय आपका मुंह रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में ही हो, यह दिशा दक्षिण तो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.

किन बातों का ध्यान रखें?

वास्तु के अनुसार पढ़ने के बाद किताबों को खुला न छोड़ें, नहीं तो पढ़ाई करने का मन पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है. 
बुक सेल्फ में किताबों पर धूल न जमने दें और हर दिन इसकी साफ-सफाई जरूर करें.
स्टडी टेबल पर ज्यादा किताबें न रखें. ऐसा करने से आपका मन पढ़ाई में कतई नहीं लगेगा और आप मानसिक तनाव को महसूस करेंगे. 
लेट कर किताब न पढ़ें और आंखों पर ज्यादा जोर न दें, वरना पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रहेगी.

(डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और वास्तु मान्यताओं पर आधारित है. इसे अंधविश्वास न मानें। कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले वास्तु विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। सावधानी रखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES