)
भारत में लगभग लोगों के घर में सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता है. आपने अपने आस-पास भी देखा होगा कि लोग सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को लोग बेकार समझकर वहां फालतू समान रख देते हैं.
लेकिन अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है. अगर आपके घर ऐसा हो रहा है, तो समझिए कि आपके घर में आपने नेगेटिव एनर्जी को आने का रास्ता दे दिया है.
कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि उस जगह पर लोग अपने जूते-चप्पलों का रैक रख देते हैं. जिससे पूरे घर में वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है.
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों के नीचे के स्थान को बहुत जरूरी माना गया है .
इसका सीधा कनेक्शन आपके घर की खुशहाली और पैसों की बढ़ोत्तरी से होता है.
अगर आप सीढ़ियों के नीचे खाली जगह को भरना ही चाहते हैं तो खराब सामान की जगह कुछ अच्छा भी रख सकते हैं. जिससे वास्तु की समस्या न हो.
अगर पढ़ने वाले छात्र या किताब पढ़ने का शौक रखते हैं, तो आप सीढ़ियों के एक अच्छी-सी बुकशेल्फ बनवा सकते हैं.
बुकशेल्फ बनवाने के बाद ऐसा न हो कि उसे ऐसे ही छोड़ दिया और वहां धूल जम जाए. बुकशेल्फ की सफाई बहुत जरूरी है. किताबों को ध्यान से रखें और इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी फ्लो बढ़ जाएगा.
आप एक और काम कर सकते हैं सीढ़ियों के नीचे के खाली स्थान पर अपने खूबसूरत यादों या परिवार की सुंदर-सुंदर फोटो लगा सकते हैं.
अगर उससे पूरा डेकोरेशन नहीं होता है तो आप कोई प्यारा-सा शो-पीस भी रख सकते हैं.
आप कोई हल्का समान भी रख सकते हैं. जैसे कोई एक छोटा-सा क्लोज्ड स्टोर या इन्वर्टर जैसी बिजली की चीजें भी यहां रखी जा सकती हैं.
अगर अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप सीढ़ियों के नीचे कुछ छोटे और शुभ इनडोर प्लांट्स भी रख सकते हैं.
ऐसा इसलिए, क्योंकि हरियाली हमारे मन को शांति देती है और घर के वातावरण को भी शुद्ध रखती है.
अगर आप छोटे पर असरदार नियमों को फॉलो करते हैं, तो आपके घर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी.
इसके साथ ही आपके घर में खुशहाली बढ़ जाएगी और आपके परिवार में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.
कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि वो अपने घर में सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवा देते हैं. वास्तु शास्त्र के हिसाब से ये सबसे गलत होता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि सीढ़ियों के ऊपर से लोग आते-जाते रहते हैं, जिसकी वजह से ये जगह मंदिर के लिए शुद्ध नहीं मानी जाती है.
अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये भगवान का अपमान हो सकता है. तो भूलकर भी सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं बनाना चाहिए.
आपने ये भी देखा होगा कि कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय यानी टॉयलेट बना लेते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा होने पर परिवार के लोगों के सेहत पर बूरा असर होता है.
सीढ़ियों के नीचे कभी भी नल, वॉश बेसिन, सिंक या वाटर फाउंटेन जैसी चीजें भी बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए.
ऐसा इसलिए क्योंकि सीढ़ियों के ठीक नीचे पानी का बहना या इकट्ठा होना घर की खर्चे बढ़ाने का काम करता है, जिससे परिवार में पैसे की कमी हो जाती है.
इसके अलावा आपको कभी इसके नीचे कबाड़ नहीं रखना चाहिए, फिर वो चाहे कुछ भी हो. इन गलतियों की वजह से घर की तरक्की रुक जाती है.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य वास्तु मान्यताओं और लोक-विश्वासों पर आधारित है.