घर की दीवार पर टंगा पुराना कैलेंडर खींचता है 'अशुभ साया', कंगाली और बर्बादी आने से पहले तुरंत हटाएं!
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराना कैलेंडर लटकाए रखने से नेगेटिविटी आती है और तरक्की रुकती है. इस खबर में हम आपको पुराना कैलेंडर हटाने के फायदे और नया कैलेंडर लगाने की सही दिशा के बारे में बताएंगे.
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व हम सबके जीवन में बहुत होता है. वास्तु शास्त्र के हिसाब सभी चीजों को रखने का एक सही जगह और सही दिशा होती है. जिससे घर में खुशहाली आती है.
आपने कुछ लोगों के घर में देखा होगा कि उनके घर में साल बदलने के बाद भी पुराना कैलेंडर नहीं हटाया जाता है. अब वास्तु की मानें तो पुराना कैलेंडर टांग कर रखना बहुत अशुभ होता है.
अगर आपके घर में भी पुराना कैलेंडर लगा हुआ है तो संभल जाएं, क्योंकि इस छोटी सी गलती से आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. आज हम इस खबर में जानेंगे कि पुराना कैलेंडर क्यों हटा देना चाहिए और नया कैलेंडर लगाएं तो उसे कहां लगाना चाहिए.
पुराना कैलेंडर लटकाने से रुकती है तरक्की
अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि पुराने कैलेंडर से आखिर दिक्कत ही क्या है. दरअसल पुराने कैलेंडर को बीते हुए समय का प्रतीक माना जाता है.
इसी कारण से इसे आपके घर या दफ्तर में रखने से आपके कामयाबी पाने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं. अपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है और तरक्की धीरे हो जाती है.
इसीलिए अगर आपके घर में भी पुराना कैलेंडर है तो बिना देर किए जल्दी से उसे हटा दे. ऐसा करने हीं आपके घर के विकास फिर से शुरू होने लगता है.
घर में बढ़ता है तनाव और नेगेटिव माहौल
इतना ही नहीं दीवार पर टंगा पुराना कैलेंडर आपके घर में निगेटिव एनर्जी फैलाने लगता है. जिसका सीधा असर आपके घर में रहने वाले लोगों के स्वाभाव पर पड़ने लगता है. इसी कारण से अपनों के बीच लड़ाई और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है.
थोड़े-थोड़े बातों का बतंगड़ बन जाता है और आपस में क्लेश होने लगता है. इसलिए घर में अगर शांति चाहते हैं तो आपको तुरंत पुराना कैलेंडर हटा देना चाहिए.
कैलेंडर चुनते समय तस्वीरों का रखें खास ध्यान
अब बात ये आती है कि कैलेंडर खरीदे तो उसमें तस्वीरों का भी प्रभाव पड़ता है या नहीं. तो हमें उसपर भी जरूर ध्यान देना चाहिए. वास्तु के मुताबिक कैलेंडर पर हिंसक जानवरों या युद्ध की फोटोज नहीं रहनी चाहिए.
साथ ही अगर कैलेंडर पर दुखी चेहरों वाले और उदासी भरी फोटोज हैं तो उसे भी नहीं खरीदना चाहिए.
कहा जाता है ऐसे फोटोज घर के माहौल को भारी चिंताजनक बना देती हैं. अगर आपको लेना है तो आप देवी देवताओं वाले या खूबसूरत दृश्यों वाले कैलेंडर ही लें.
किस दिशा में कैलंडर लगाना चाहिए?
अगर आप अपने घर नया कैलेंडर ले आए हैं तो इसे लगाने के लिए सबसे बेस्ट दिशा पूरब की होती है. पूर्व दिशा सीधे सूर्य देव की ऊर्जा से जुड़ी होती है. वास्तु के मुताबिक इस दिशा में कैलेंडर लगाने से पॉजटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है.
इससे नौकरी और करियर में बहुत तेजी से तरक्की के नए मौके मिलते हैं. इतना ही नहीं बिजनेस करने वाले लोगों को भी इसमें बड़ा लाभ होता है.
उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाने से बढ़ेगी समृद्धि
अगर आपके घर में पूरब दिशा में जगह न हो तो कैलेंडर को उत्तर दिशा में लगा सकते हैं. शास्त्रों में उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है. इस दिशा में कैलेंडर लगाने से पैसों की तंगी खत्म होती है.
घर में धन के नए रास्ते खुलते हैं और बरकत बनी रहती है. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है.
(Disclaimer): यह लेख सामान्य वास्तु शास्त्र के मान्यताओं और धार्मिक नियमों पर आधारित है.
ये भी पढे़ं: कैसे प्राप्त हुआ भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र? जानिए शिव भक्ति से जुड़ी ये पौराणिक कथा