SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Swapna Shastra: किसी को भी न बताएं इन 4 सपनों के बारे में, वरना नहीं मिलेगा इसका शुभ प्रभाव!

Dream Interpretation: लोग जिज्ञासा की वजह से अपने सपने दूसरों को बता देते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसे गलत बताया गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपनों की जानकारी दूसरों को नहीं देनी चाहिए.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 03, 2026, 10:23 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 10:28 PM IST
Join

Swapna Shastra In Hindi: स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में सोते समय देखे गए सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. सपने में दिखने वाले दृश्य व्यक्ति के निकट भविष्य को लेकर गहरे संकेत देता है. कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने सपने को जिज्ञासा में आकर दूसरों को बता देते हैं, लेकिन ऐसे कई सपने हैं जिनके बारे में किसी को बताना नहीं चाहिए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपनों को बता देने से उसका शुभ फल प्राप्त नहीं होता और न तो उसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है. आइए जानें कौन-से सपने के बारे में किसी को न भूल से भी न बताएं.

किन सपनों के बारे में किसी को भी न बताएं

भगवान के दिव्य दर्शन का सपना

सपने में अगर भगवान के दिव्य दर्शन हों, शिव जी का त्रिशूल, राम जी का धनुष या विष्णु जी का चक्र सपने में दिख जाए तो यह एक अति शुभ सपना माना जाता है. ऐसे दिव्य अस्त्र शास्त्रों या भगवान के सपने आएं तो किसी को भी इस बारे में भूलकर भी न बताएं. ऐसे सपने का अर्थ है कि ईश्वर की कृपा आप पर और आपके घर पर बरसने वाली है. रोग, संकट और शत्रुओं का नाश होने वाला है और जल्द ही धन का लाभ होने वाला है.

मौत से संबंधित सपना

सपने में अगर किसी करीबी की मौत दिख जाए तो घबराएं नहीं और न ही इस सपने के बारे में किसी से कुछ भी न बताएं. अगर आप खुद या किसी करीबी की मृत्यु का सपना देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्दी आपके जीवन से बड़ी परेशानी का अंत होने वाला है.

फूलों का बगीचा का सपना

सपने में अगर आपको बार-बार लाल फूलों का बगीचा दिख रहा है या प्रकृति से जुड़ा कोई और सपना जैसे हरे-भरे पेड़ या चहचहाती हुई चिड़िया तो समझ लें आपके शुभ दिन शुरू होने वाले हैं. ऐसे सपने के बारे में किसी को भी न बताएं, नहीं तो सपने का प्रभाव कम हो सकता है. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. जीवन में जल्दी ही आर्थिक समृद्धि आने की संभावना है.

चांदी से भरा कलश

अगर सपने में बार-बार चांदी से भरा कलश दिख रहा है या अचानक ही किसी त्योहार से पहले ऐसा सपना दिखता है तो इसके बारे में किसी को भी न बताएं. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि जल्दी ही घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होने वाला है. अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं और भविष्य में कोई बड़ा या रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. इस सपने का मतलब ये भी है कि आपके जीवन में जल्द ही धन की आवक बढ़ने वाली है.

(डिस्क्लेमर- यह लेख स्वप्न शास्त्र, धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. सपनों का फल व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है. इसे अंधविश्वास न मानें. सटीक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य या विद्वान से परामर्श लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES