शुक्र वक्री 2026 : अक्टूबर में शुक्र पलटेंगे 4 राशियों का भाग्य, दिवाली से पहले धन और नई नौकरी के योग!
धन-समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम के कारक शुक्र ग्रह अक्टूबर की शुरुआत में ही वक्री हो रहे हैं. शुक्र की उल्टी चाल कुछ राशियों पर बुरा असर डालेगी तो कुछ को शुभ फल देगी. जानिए किन राशियों के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है.
Shukra Vakri 2026: शुक्र ग्रह 3 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार 14 नवंबर 2026 तक शुक्र उल्टी चाल चलेंगे. इस तरह करीब 40 दिन का यह समय धन-वैभव, प्रेम आदि के लिहाज से खास रहेगा. कुछ लोगों के जीवन में इस दौरान सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. अधूरे सपने पूरे होंगे, करियर तेजी से आगे बढ़ेगा. साथ ही सिंगल लोगों की लाइफ पार्टनर की एंट्री से जिंदगी गुलजार हो सकती है. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानिए शुक्र की उल्टी चाल किन-किन राशियों को लाभ दे सकती है.
वक्री शुक्र का राशियों पर शुभ असर
वृष राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार
वृष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का वक्री होना अच्छा फल दे सकता है. कोई महत्वपूर्ण काम जो अब तक अटका हुआ था, अचानक तेजी से पूरा होगा. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. करियर में प्रगति होगी. आप आराम से अपना काम समय पर पूरा करते जाएंगे और उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे. कारोबार के लिए भी समय अच्छा है. वृष राशि वाले लोग पैसे से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में भी लाभ देंगे.
तुला राशि : नई नौकरी
तुला राशि वालों को शुक्र की वक्री चाल विशेष फल दे सकती है. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस समय करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है. जो लोग नई नौकरी तलाश रहे थे, उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं. वहीं मौजूदा काम में आपने जो मेहनत की है, सीनियर्स की उस पर नजर रहेगी. इससे आपकी छवि बेहतर होगी. आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी नए स्त्रोत से पैसा मिल सकता है.
कुंभ राशि : महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के योग
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में विशेष है. आप पैसे के लेन-देन, कर्ज चुकाने से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं. इससे आपका फायनेंशियल पोर्टफोलिया मजबूत होगा. दशहरा-दिवाली के शुभ मौके पर घर के लिए कीमती चीज खरीद सकते हैं. यह गहनें या जीवन में सुख-सुविधा बढ़ाने वाली चीज हो सकती है.
मीन राशि : करियर में सफलता के योग
मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र का वक्री होना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. करियर में उन्नति की नई राहें खुल सकती हैं. जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी से नाखुश हैं, उन्हें नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कारोबारियों के लिए समय अच्छा है. नए काम या ऑर्डर से बड़ा लाभ हो सकता है. बढ़ी हुई कमाई या रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)