)
सामुद्रिक शास्त्र और प्राचीन धर्म ग्रंथों के अनुसार किसी व्यक्ति की शरीरिक बनावट और उसके अंगों की रचना को देखर उसके व्यक्तित्व का आंकल किया जा सकता है. विशेषकर स्त्रियों के माथे को देखकर उनके बारे में कई बातों को जाना जा सकता है. जैसे उनका जीवन लंबा होगा या नहीं, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, धन की स्थिति कैसी होगी या उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा या नहीं. ऐसी मान्यता है कि महिला की ललाट के आधार पर ये तक जाना जा सकता है कि वह कितनी भाग्यशाली है और उसे व उसके पति को जीवन में सुख की प्राप्ति होगी या नहीं. आइए माथे की बनावट के बारे में विशेष जानकारी हासिल करें.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार स्त्रियों के माथे पर अगर स्वस्तिक और त्रिशूल जैसे चिह्न हैं तो इसे अति शुभ माना जाता है. ऐसी महिलाओं के पास अपार संपत्ति होती है और इन्हें मान-सम्मान प्राप्त होता है. माथे पर रेखाओं से त्रिशूल का चिह्न बनता हो तो ऐसी महिलाएं शासन करने वाली तो होती ही हैं इसके साथ ही उनके पति भी बड़े पद पर काम करते हैं या अपने बिजनेस के मालिक होते हैं.
स्कंद पुराण के अनुसार स्त्री का माथा आगे की ओर न झुका हो.
ललाट पर छोटे-छोटे बाल न हों.
माथा या ललाट का आकार अष्टमी के चंद्रमा की तरह हो तो इस शुभ माना जाता है.
माथे पर नसें न दिखती हों तो ऐसी स्त्री सौभाग्यवती मानी जाती है.
माथे की चौड़ाई तीन उंगली जितना हो. ऐसी स्त्री का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है.
जिन स्त्रियों की ललाट तीन अंगुल से ज्यादा ऊंची न हो और समतल व सुंदर हो तो ऐसी महिलाएं लंबा और सुखी जीवन जीती हैं.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी महिला की ललाट की रेखाएं छोटी हों, कटी या टेढ़ी-मेढ़ी हों तो इसे अशुभ माना जाता है. ऐसे लोगों की आयु कम और जीवन में परेशानिया बहुत ज्यादा होती हैं. बहुत सी नसें और रोएं ललाट पर दिखें तो इसे भी अशुभ माना जाता है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख सामुद्रिक शास्त्र, स्कंद पुराण और लोक मान्यताओं पर आधारित है. ये लक्षण प्रतीकात्मक हैं, वैज्ञानिक प्रमाण नहीं. किसी व्यक्ति के चरित्र या भविष्य का निर्धारण केवल शारीरिक बनावट से नहीं किया जा सकता.)