राहु के बुरे प्रभाव ने जकड़ लिया है? मोरपंख के इन 4 उपायों को करने से मिलेगी भ्रम बेचैनी असफलता से मुक्ति!
अगर कुंडली में राहु की स्थिति खराब है और भ्रम बेचैनी असफलता ने आपके जीवन को घेर लिया है तो आपको मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय करके इसके बुरे प्रभाव से बच सकते हैं. मोर पंख के कौन-से 4 उपाय करें आइए इस बारे में जानें.
भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख अति प्रिय है, वे इसे अपने मुकुट में लगाते हैं. ज्योतिष अनुसार छाया ग्रह राहु के नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए अगर इसी मोरपंख का इस्तेमाल करें तो जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है, इसके साथ ही राहु के दोष भी दूर हो सकते हैं. जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव भी हो सकते हैं. मोरपंख से जुड़े कौन से उपाय करने से जीवन की नकारात्मकता दूर हो सकती हैं और कैसे जानें कि राहु का बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ रहा है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
क्या होता है राहु दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को एक अशुभ और पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है. जब इस छाया ग्रह का बुरा प्रभाव बढ़ता है तो अचानक ही जीवन में नकारात्मक बदलाव होने लगते हैं. मन भ्रमित रहता है और हर वक्त बेचैनी महसूस होती रहती है. असफलताएं घेरने लगती हैं और धन हानि तेजी से होती है. राहु का बुरा प्रभाव जब कुंडली में बढ़ता है तो निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है, जातक जल्दबाजी में गलत फैसले कर बैठते हैं. राहु दोष के कारण मानसिक अशांति और मन में अनजाना सा डर बैठ जाता है. कार्यों में रुकावटें आती हैं और करीबी रिश्ते भी बिगड़ने लगते हैं.
मोरपंख रखने के कारगर उपाय
जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ रूप से प्रभावी होता है उन्हें कुछ जरूरी उपाय करना चाहिए ताकि बुरे प्रभावों को दूर किया जा सके. इसके लिए मोरपंख से जुड़े 4 उपायों के बारे में आइए जान लें.
आर्थिक स्थिति के लिए उपाय
अगर राहु के बुरे प्रभाव के कारण आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ गई है और तिजोरी में पैसा नहीं टिक रहा है तो एक उपाय करें. इसके लिए पूजा करें और पूजा में मोरपंख भी रखें. जब पूजा संपन्न हो जाए तो मोरपंख को उठाकर तिजोरी में रख दें.
मेन गेट पर मोरपंख
इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और राहु के प्रभाव को कम करने के लिए मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाएं. इसके अलावा घर में अगर बुधवार या शनिवार के दिन मोरपंख लेकर आएं तो घर के कोने-कोने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और मन की बेचैनी दूर हो सकती है.
घर के मंदिर या पूजा स्थान में
पूजा घर में एक साफ मोरपंख लाकर रख दें और पूजा के समय हमेशा इसे भगवान श्री कृष्ण के पास रखें. इससे आपकी कुंडली में बढ़ा हुआ राहु का बुरा प्रभाव दूर होगा और वे सफलताएं भी मिलने लगेंगी जिन्हें पाने में अनेक बाधाएं आ रही थीं.
सिरहाने पर मोर पंख
अगर राहु के बुरे प्रभाव के कारण आपको अच्छी नींद नहीं आ रही है, मन शांत नहीं रहता है और हर बात को लेकर भ्रमित रहते हैं तो आपको एक सरल सा उपाय करना चाहिए. एक मोरपंख घर लाएं और इसे अपने बेडरूम में सिरहाने की दीवार पर लगा दें. सभी परेशानियां दूर होंगी.
(डिसिक्लेमर- यह लेख ज्योतिष मान्यताओं और लोक-आस्था पर आधारित है। उपाय श्रद्धा से जुड़े हैं। किसी भी गंभीर समस्या के लिए योग्य ज्योतिषी या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- शुक्र ग्रह को मजबूत करना है तो इस दिवाली पत्नी को दें ये 5 गिफ्ट, बढ़ेगा धन और जाग जाएगा सोया भाग्य!