SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंगल गोचर: दिवाली के ठीक 3 दिन बाद अग्नि ग्रह मंगल की सिंह राशि में एंट्री, ओवर कॉन्फिडेंस से होगा बंटाधार!

Mangal Gochar 2026: धन-समृद्धि, रोशनी देने वाला पर्व शुभ दीपावली आने वाला है, लेकिन अग्नि तत्‍व वाले मंगल ग्रह रंग में भंग मचाने को तैयार दिख रहे हैं. जानिए दिवाली के बाद किन राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 18, 2026, 05:35 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 05:40 AM IST
Image Credit: सिंह राशि में मंगल की एंट्री से मंगल-केतु की युति हो रही है, जो कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है. (Photo:AI)
Join

महापर्व दिवाली के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे पूरे उत्‍साह से मनाने के लिए तैयारियां भी कर रहे हैं. वहीं आसमान में ग्रह-नक्षत्रों के नए समीकरण बन रहे हैं. दिवाली के पहले तो त्रिग्रही योग, बुधादित्‍य राजयोग, मालव्‍य राजयोग शुभ संकेत दे रहे हैं. लेकिन दिवाली के बाद मंगल ग्रह सूर्य की राशि में जाकर उत्‍पात मचा सकते हैं. जबकि क्रूर ग्रह केतु पहले से ही सिंह राशि में हैं. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार, अग्नि तत्‍व वाले ग्रह मंगल और सूर्य की राशि में आना और केतु से युति करना कई मामलों में अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है.

मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, हिंसा, आक्रामकता, भूमि, संपत्ति के कारक हैं, केतु अचानक स्थितियां बदलने वाले ग्रह हैं. वहीं सूर्य यश, आत्‍मविश्‍वास, सेहत के कारक हैं. सूर्य की राशि में मंगल केतु की युति अचानक घटनाओं-दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है. वहीं कुछ लोगों के नसीब भी खोल सकती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की रात 08:30 बजे मंगल गोचर करके सिंह राशि में आएंगे, वहीं दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानिए 12 नवंबर के बाद किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.

1- मेष राशि : ओवरकॉन्फिडेंस से बचें

मेष राशि के स्‍वामी मंगल का सूर्य की राशि में आना आपका आत्‍मविश्‍वास और साहस बढ़ाएगा. लेकिन अति अतिविश्वास काम बिगाड़ देगा. किसी भी नियम को तोड़ना या शॉर्टकट लेना भारी पड़ सकता है. जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, वे शुरुआत में असहजता महसूस कर सकते हैं.

2- मिथुन राशि: जल्‍दबाजी पड़ेगी भारी

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर उतावलापन बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. गुस्‍से और जल्‍दबाजी से बचें. काम में लापरवाही न करें. रिश्‍तों में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है.

3- सिंह राशि : खर्च, बेचैनी करेगी परेशान

सिंह राशि में ही मंगल ग्रह जा रहे हैं और वहां पहले से केतु हैं. ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति अच्‍छी नहीं कही जा सकती है. आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे. साथ ही दूर की यात्राएं हो सकती हैं और सावधान न रहे तो नुकसान भी हो सकता है. तनाव, बेचैनी परेशान कर सकती है.

(यह भी पढ़ें: करियर में तरक्‍की पाने का इंतजार होगा खत्‍म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्‍यार) 

4- वृश्चिक राशि : गुस्‍से से बचें

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और उनकी केतु के साथ युति आपकी जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकती हैं. दिवाली की शॉपिंग में होश न खोएं, वरना कर्ज चढ़ जाएगा. कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहलें अच्‍छी तरह सोचें.

5- मीन राशि : धैर्य से काम लें

मीन राशि वाले कामकाज को लेकर उलझन में रह सकते हैं. कोई भी नियम तोड़ना, अपने सीनियर्स की बात को गंभीरता से न लेना नुकसान दे सकता है. खर्च भी बढ़ेंगे. किसी विवाद में पड़ने से बचें .

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES