महाअष्टमी-महानवमी पर आधा दर्जन शक्तिशाली योग, 5 राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, घर आएंगी खुशियां!
शारदीय नवरात्र की अष्टमी-नवमी पर इस साल ऐसे ताकतवर और शुभ योग बन रहे हैं, जो 4 राशि वालों की चांदी कर सकते हैं. इन राशि वालों को मां दुर्गा की कृपा से बड़ा लाभ होने के संकेत दिख रहे हैं.
नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का बड़ा महत्व है और उस पर इस साल इन तिथियों पर विशेष योग भी बन रहे हैं. जिन्हें ज्योतिष में शुभ माना गया है. एक है - त्रिग्रही योग जो कि तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बन रहा है. दूसरा- सूर्य बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग, तीसरा - बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग, चौथा - समसप्तक योग, पांचवा - सर्वार्थ सिद्धि योग और छठवां - रवि योग.
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ये योग कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. जिससे उन्हें करियर में तरक्की करने, आर्थिक स्थिति सुधारने और रुके हुए काम पूरे करने के अवसर मिल सकते हैं.
2 योग सबसे अहम
इन योगों में त्रिग्रही योग और समसप्तक योग को सबसे अहम कह सकते हैं. क्योंकि त्रिग्रही योग धन देने वाले ग्रह शुक्र की राशि में बना है. वहीं गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे से सातवे स्थान पर हैं. गुरु कर्क राशि में हैं और चंद्रमा 18 अक्टूबर की शाम 07:32 बजे मकर राशि में जाएंगे, जहां वे 21 अक्टूबर की सुबह 06:59 बजे तक रहेंगे. इस तरह 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा पर समसप्तक योग सक्रिय रहेगा. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानिए ये समय किन 4 राशियों के लिए विशेष शुभ रहेगा.
मेष राशि : मेष राशि वालों के करियर के लिए समय अच्छा है. यदि आप नए मौकों पर नजर रखें और उन्हें तुरंत लपक लें तो बड़ा फायदा हो सकता है. जॉब करने वालों को टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है. जिससे छवि बेहतर होगी. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. धन लाभ होगा, लेकिन गलत निवेश नुकसान कराएगा.
सिंह राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. कारोबारियों के लिए समय व्यापार फैलाने और नोट छापने का है. नेटवर्क मजबूत करें. नई योजनाओं पर काम करें. घर में भी माहौल अच्छा रहेगा.
(यह भी पढ़ें: करियर में तरक्की पाने का इंतजार होगा खत्म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्यार)
तुला राशि : यह समय तुला राशि वालों के लिए चौतरफा लाभ देने वाला है. एक ओर लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप बहुत खुश होंगे. दूसरी ओर फायदे के सौदे होंगे. आपका बड़ा सपना पूरा हो सकता है. समाज में सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह चंद्रमा से समसप्तक योग बना रहे हैं, जो इस राशि वालों को शुभ फल देंगे. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. कारोबारी लोग कमाई के नए अवेन्यू खोज सकते हैं. स्टूडेंट्स का फोकस बढ़ेगा, रिजल्ट अच्छा मिल सकता है. निवेश के लिए समय बढि़या है.
(यह भी पढ़ें: दिवाली के ठीक 3 दिन बाद अग्नि ग्रह मंगल की सिंह राशि में एंट्री, ओवर कॉन्फिडेंस से होगा बंटाधार!)
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)