दिवाली पर किचन की सफाई में नहीं फेंकी ये 5 चीजें तो सब बेकार, लाख मेहनत के बाद भी नहीं बढ़ेगा धन!
दिवाली महापर्व अब करीब ही है और घरों में साफ-सफाई का काम जोरों पर है. ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब धन-समृद्धि दें लेकिन किचन की सफाई में यदि कुछ गलतियां कर दीं तो घर की बरकत अटक जाएगी. जानें किचन की सफाई के ये महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स.
इस साल दिवाली महापर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा. उसके लिए घरों में सफाई का काम चल रहा है. लोग घर के कोने-कोने की सफाई करके उसे चमका रहे हैं, फिर घर की सजावट करेंगे. ताकि दिवाली पर विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे और उन्हें धन देने के लिए मनाएंगे. वास्तु शास्त्र कहता है कि असली लक्ष्मी किचन में बसती है. अगर आपने पूरे घर को चमका दिया और किचन में ये 5 चीजें छोड़ दीं तो सारी मेहनत बेकार है. इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं, जो लक्ष्मी जी का ही रूप हैं.
खाली रह जाएगी तिजोरी
किचन की वास्तु अनुसार सफाई न हो तो मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. जिससे लाख कोशिशें करने के बाद भी तिजोरी खाली रहती है. लिहाजा दिवाली से पहले जान लें कि किचन की सफाई में कौनसी चीजें जरूर बाहर करें, वरना तंगी, बीमारियों, तनाव आदि के शिकार हो सकते हैं.
1. प्लास्टिक के खाली डिब्बों का ढेर : कई लोग सालों तक घर में प्लास्टिक के खाली डिब्बों का ढेर लगाकर रखते हैं कि भविष्य में उनकी जरूरत पड़ेगी. पहली बात तो सेहत की दृष्टि से प्लास्टिक के डिब्बों का उपयोग करने से बचना चाहिए. उस पर घर में कुछ ही डिब्बे एक्स्ट्रा रखें. बेवजह सॉस, अचार, मसाले आदि सामानों के खाली डिब्बे न रखें.
2. बिना ढक्कन के डिब्बे, जले डिब्बे: कई लोग बिना ढक्कन वाले डिब्बे तक घर में रखे रहते हैं, जिनके उपयोग का सामान्य तौर पर सवाल ही नहीं उठता है. इन्हें भी किचन से बाहर करें. इसी तरह प्लास्टिक के जले हुए डिब्बे, बाउल, टूटे हुए बर्तन किचन में रखने या उपयोग करने की भारी भूल न करें.
3. लोहे के बर्तन : लोहे के वे बर्तन जो अब आप उपयोग नहीं करते हैं, वे जंग खा रहे हैं. उन्हें किसी को दान कर दें. पुराने घिसे हुए चाकू-छुरी और टूटी कड़छी, टूटा या तिरछा चिमटा भी न रखें. ये आपके शनि, मंगल ग्रह को नाराज कर देंगे.
4. खराब एक्सपायरी सामान : सफाई का मतलब सिर्फ ऊपर से डिब्बों - अलमारी की सफाई करना नहीं है. बल्कि उन डिब्बों के अंदर रखा सामान भी चैक करें. एक्सपायरी या खराब आटा, दाल, मसाले, आदि को फेंक दें. वरना आप पर बीमारियों का हमला हो सकता है.
5. सिंक के नीचे रखे पुराने पोछे : दिवाली पर घर के पुराने पोछे, झाडू, ब्रश आदि को भी बाय-बाय कहे. सफाई के बाद इनका इस्तेमाल घर में फिर कीटाणुओं को बढ़ाएगा. लिहाजा सिंक के नीचे अच्छे से सफाई करें और फिर नई चीजों का इस्तेमाल करें.
ये बात गांठ बांध लें कि घर हो या किचन सिर्फ अच्छी स्थिति वाली उपयोगी चीजें ही रखें. खराब चीजें फेंक दें. वरना मां लक्ष्मी तो आपके घर नहीं आएगी, अलबत्ता निगेटिविटी, तंगी बीमारियां आपके घर पर डेरा जमा लेंगी.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक वास्तु शास्त्र, ज्योतिषीय मान्यताओं और लोक-विश्वासों पर आधारित है. इसमें दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम, चमत्कारिक लाभ या आर्थिक समृद्धि का दावा नहीं करती है. किसी भी वास्तु उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें.)