SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4 राशियों के लिए वरदान है आज का करवा चौथ! प्यार की बरसात के साथ बैंक बैलेंस में भी होगी बढ़ोतरी

आज करवा चौथ पर 3 बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जिन्‍हें प्रेम, सुख, समृद्धि और सौभाग्‍य देने वाला माना गया है. आइए जानते हैं ये शुभ योग कौन-कौनसे हैं और ये किन राशि वालों के लिए प्‍यार, पैसा और सम्‍मान लेकर आ रहे हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 29, 2026, 08:20 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 08:28 AM IST
Image Credit: आज करवा चौथ पर लक्ष्‍मी नारायण योग, हंस राजयोग समेत 3 बेहद शुभ योग बन रहे हैं. (Photo:AI)
Join

29 अक्‍टूबर 2026 यानी कि आज मनाया जा रहा करवा चौथ पर्व कई राशि वालों के लिए प्‍यार, पैसा, गुडलक लेकर आ रहा है. दरअसल, आज कुछ ऐसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिन्‍हें ज्‍योतिष शास्‍त्र में भौतिक सुख और सौभाग्‍य देने वाला बताया गया है. खास बात ये है कि ये योग जिन राशियों में बन रहे हैं, उनके स्‍वामी ग्रह इन योगों की ताकत और बढ़ा रहे हैं.

करवा चौथ पर शुभ योग

आज तुला राशि में बुध शुक्र की युति से लक्ष्‍मी नारायण योग बन रहा है. यह योग भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की विशेष कृपा से धन, समृद्धि, वैभव, यश और सौभाग्‍य देता है. उस पर यह योग धन-वैभव, प्रेम के कारण शुक्र ग्रह की राशि तुला में बन रहा है. ऐसे में इस योग का महत्‍व और बढ़ गया है.

इसके अलावा करवा चौथ का व्रत चांद देखे बिना पूरा नहीं होता है. ज्‍योतिष के अनुसार, आज चंद्रमा रात 10:06 बजे तक अपनी उच्‍च राशि वृष में हैं, जो मन की शांति बढ़ाएंगे. पार्टनर के प्रति आपके इमोशंस को जोर देंगे. इसके अलावा गुरु ग्रह भी अपनी उच्‍च राशि कर्क में हैं और हंस राजयोग बना रहे हैं. यह अत्‍यंत शुभ माना गया राजयोग है, जो प्रतिष्‍ठा, आकर्षण, धन-वैभव देता है. ऐसे में प्रेम, दांपत्‍य सुख देने वाले करवा चौथ व्रत के मौके पर ऐसे शुभ योगों का बनना पति-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा, साथ ही उनके जीवन में धन, समृद्धि, सौभाग्‍य बढ़ाएगा.

(यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर भद्रा काल कब से कब तक? पूजा मुहूर्त, चांद टाइम, अर्घ्‍य मंत्र से लेकर हर सवाल का जानें जवाब) 

4 राशियों को सबसे ज्‍यादा लाभ

ये शुभ योग कई लोगों को लाभ देंगे, लेकिन 4 राशि वालों के लिए विशेष शुभ साबित होंगे. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए करवा चौथ की ये लकी राशियां कौनसी हैं.

मेष राशि: जॉब-बिजनेस में ग्रोथ करने के नए और सुनहरे मौके मिल सकते हैं. कोई महत्‍वपूर्ण काम जो बार-बार अटक रहा था, वो अब पूरा हो सकता है. अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. लेकिन इसे जल्‍दबाजी में बिना जांच-पड़ताल के इंवेस्‍ट न करें.

वृष राशि: करवा चौथ का दिन इस राशि के जातकों के लिए सबसे ज्‍यादा शुभ और फलदायी रह सकता है. महत्‍वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है. मैरिड लाइफ में प्रेम बढ़ेगा. सिंगल लोगों का नया रिलेशनशिप शुरू होने के योग बन रहे हैं. पैसा बढ़ेगा. 

(यह भी पढ़ें: व्रत तुम्हारा है, पर इसका कर्ज मैं उम्र भर चुकाऊंगा... ऐसे रोमांटिक और खास मैसेज से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं) 

तुला राशि: बुध और शुक्र की युति से तुला राशि में ही लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है और ये आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकता है. पैसा, प्‍यार, सम्‍मान बढ़ेगा. वर्कप्‍लेस पर आपकी साख बढ़ेगी. तरक्‍की के योग बन रहे हैं. कारोबारियों के ग्राहक बढ़ेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे.

कुंभ राशि: करवा चौथ पर बन रहे राजयोग आपका पार्टनर के साथ प्रेम और जुड़ाव बढ़ाएंगे. नई योजनाओं और संपर्कों से लाभ हो सकता है. आप पार्टनर को उसका मनपसंद तोहफा दे सकते हैं या उससे पा सकते हैं.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES