SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैसे चुने गए हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम? कार्तिक-मार्गशीर्ष में छिपा है खगोल विज्ञान

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास खत्‍म हो चुका है और मार्गशीर्ष माह शुरू हो चुका है. क्‍या कभी सोचा है कि हिंदू कैलेंडर के चैत्र से फाल्‍गुन तक सभी 12 महीनों के नाम किस आधार पर रखे गए हैं?

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 26, 2026, 08:56 IST | Updated: Nov 26, 2026, 09:04 IST
Image Credit: हिंदू कैलेंडर के महीनों के नाम नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं, लेकिन यह तय करने के पीछे खास गणित है. (Photo:AI)
Join

सनातन धर्म में सभी व्रत-त्‍योहार हिंदू पंचांग या हिंदू कैलेंडर के महीनों और तिथियों के आधार पर मनाए जाते हैं. अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू कैलेंडर में भी 12 महीने और हर महीने में 30 दिन होते हैं. लेकिन हिंदू कैलेंडर में हर महीना 15-15 दिन के 2 हिस्‍सों में बंटा होता है, जिसे कृष्‍ण पक्ष और शुक्‍ल पक्ष कहते हैं. सभी 12 महीनों के जो नाम हैं, वे महज संयोगवश नहीं रखे गए हैं, बल्कि उनके पीछे खगोल विज्ञान है.

नक्षत्र के नाम पर तय हुए नाम

हिंदू कैलेंडर के सभी 12 महीनों के नाम नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं. 
1.  चैत्र मास : 'चित्रा' नक्षत्र 
2. वैशाख मास : 'विशाखा' नक्षत्र 
3. ज्येष्ठ मास : 'ज्येष्ठा' नक्षत्र 
4. आषाढ़ मास : 'पूर्वाषाढ़ा' या 'उत्तराषाढ़ा' नक्षत्र 
5. श्रावण मास : 'श्रवण' नक्षत्र 
6. भाद्रपद मास : 'पूर्वभाद्रपद' या 'उत्तरभाद्रपद' नक्षत्र 
7. आश्विन मास : 'अश्विनी' नक्षत्र 
8.  कार्तिक मास : 'कृतिका' नक्षत्र 
9. मार्गशीर्ष मास : 'मृगशिरा' नक्षत्र 
10. पौष मास : 'पुष्य' नक्षत्र 
11. माघ मास : 'मघा' नक्षत्र 
12. फाल्गुन मास : 'पूर्वाफाल्गुनी' या 'उत्तराफाल्गुनी' नक्षत्र

पूर्णिमा के चांद और नक्षत्र का गणित

अब कई लोगों के मन में सवाल आ सकता है कि ज्‍योतिष में 27 नक्षत्र होते हैं, तो उनमें से 12 नक्षत्रों को ही महीनों के नाम रखने के लिए क्‍यों चुना गया? साथ ही इन महीनों का क्रम कैसे तय हुआ?

इसका जवाब है कि प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्रियों ने आकाश को 27 नक्षत्रों (तारों के समूह) में बांटा था. जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है, तो हर महीने की पूर्णिमा (Full Moon) को चंद्रमा किसी न किसी खास नक्षत्र के बिल्कुल करीब आ जाता है.

ऐसे में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा जिस नक्षत्र के पास स्थित होता है, उसी नक्षत्र के नाम पर उस पूरे चंद्र मास का नाम रखा गया है. उदाहरण के लिए, इस समय मार्गशीर्ष महीना चल रहा है, मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने को 'मार्गशीर्ष' कहा जाता है. इस तरह जिस पूर्णिमा पर चंद्रमा जिस नक्षत्र के करीब रहता है, उसी आधार पर 12 महीनों के नाम और उनका क्रम तय हो गया. इस तरह महीनों के नाम के पीछे खगोल विज्ञान है.

(यह भी पढ़ें: क्या सच में उल्टी चाल चलते हैं ग्रह? समझें वक्री-मार्गी और अस्त होने का मतलब, आपकी नौकरी और किस्मत से है सीधा कनेक्शन) 

ऋषियों ने की बड़ी खोज

प्राचीन समय में जब ऋषियों ने चंद्रमा की स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर गणना करके पंचांग बनाया, तब न कोई आधुनिक दूरबीन थी, न ही अन्‍य कोई उपकरण थे. वे केवल रात के समय चंद्रमा की स्थिति देखकर इसका सटीक नक्षत्र में होने का अंदाजा लगा लेते थे. इसी से उन्‍होंने महीनों के नाम तय किए और ऋ‍तुओं के बदलने का अंदाजा लगाया.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी खगोलीय गणनाओं, पंचांग और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES