भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /प्‍लांट वास्‍तु: सिर्फ तुलसी नहीं, घर में ये 3 पौधे भी सूखने लगें तो चला जाता है धन, बढ़ती है नकारात्मकता!

प्‍लांट वास्‍तु: सिर्फ तुलसी नहीं, घर में ये 3 पौधे भी सूखने लगें तो चला जाता है धन, बढ़ती है नकारात्मकता!

वास्‍तु और धार्मिक मान्यताओं में तुलसी के पौधे का सूखना अच्‍छा नहीं माना जाता है, क्‍योंकि इसका संबंध धन की देवी लक्ष्‍मी से जोड़ा गया है, लेकिन इसके अलावा भी 3 पौधों का सूखना वास्‍तु शास्‍त्र में अशुभ और हानिकारक बताया गया है.

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 01, 2026, 08:39 AM IST|Updated: Oct 01, 2026, 08:43 AM IST
joinshare
प्‍लांट वास्‍तु: सिर्फ तुलसी नहीं, घर में ये 3 पौधे भी सूखने लगें तो चला जाता है धन, बढ़ती है नकारात्मकता!
Image Credit: घर में तुलसी के पौधे के अलावा, जेड प्‍लांट, मनी प्‍लांट और शमी प्‍लांट का सूखना भी धन हानि और नकारात्‍मकता लाता है. (Photo: AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा, ग्रहों और धन-समृद्धि, सेहत से जोड़कर देखा गया है. पेड़-पौधों की ऊर्जा माहौल बदलने में अहम रोल निभाती है. लेकिन वही पौधे जब सूख जाएं तो नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ाने लगते हैं. वैसे तो घर हो या ऑफिस कहीं भी सूखे पौधे लगाने से बचना चाहिए. लेकिन कुछ खास पौधों का सूखना या मुरझाना वास्तु की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं माना गया है. जानिए हिंदू धर्म में पूजनीय माने गए तुलसी के पौधे के अलावा और किन-किन पौधों का सूखना अशुभ माना गया है.

इन 3 पौधों का सूखना अशुभ

तुलसी के पौधे का संबंध धन की देवी लक्ष्‍मी से जोड़ा गया है, साथ ही रोज इसकी पूजा करते हैं. मान्‍यता है कि तुलसी का पौधा सूख जाए तो धन हानि होने लगती है, घर में नकारात्‍मकता आती है, सेहत बिगड़ती है. इसके अलावा शमी प्‍लांट, मनी प्लांट और जेड प्लांट को लेकर भी ऐसी मान्यताएं हैं. जानिए इन पौधों का सूखना क्‍या नुकसान देता है और इनके सूखने पर क्‍या करें?

1. शमी का पौधा

हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से माना गया है. शनि की कृपा पाने के लिए घर में शमी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने की मान्‍यता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में लगा शमी का पौधा यदि अचानक सूखने लगे तो इसे बदल दें, वरना यह काम में देरी, तरक्‍की में रुकावट और कई ऐसी शनि संबंधित समस्‍याएं दे सकता है.

2. मनी प्लांट

वास्‍तु शास्‍त्र में मनी प्लांट को धन और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यदि मनी प्‍लांट अचानक सूखने लगे तो यह धन हानि, कर्ज, अचानक खर्च बढ़ने और आर्थिक तंगी आने का संकेत देता है. लिहाजा मनी प्‍लांट की सूखी हुई पत्तियों को हटा दें और यदि पूरी बेल ही सूख जाए तो पौधा बदल दें.

3. जेड प्लांट

इसी तरह सिक्‍के जैसी गोल और मोटी पत्तियों वाले जेड प्‍लांट को पैसा आकर्षित करने वाला चुंबक माना गया है. आर्थिक उन्‍नति के लिए घर में जेड प्‍लांट लगाना बेहद शुभ होता है. यदि जेड प्लांट पीला पड़ जाए तो यह धन हानि होने का संकेत है. यह बताता है कि आपको धन संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. नकारात्‍मकता बढ़ सकती है. साथ ही सूखा हुआ जेड प्‍लांट सेहत और रिश्‍तों तक पर बुरा असर डाल सकता है. ऐसी स्थिति में जेड प्‍लांट का नया पौधा लगाएं. साथ ही उसकी अच्‍छी ग्रोथ के लिए सही देखभाल करें.

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

अच्‍छी धन-समृद्धि और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए इन पौधों का हरा-भरा रहना जरूरी है. साथ ही उन्‍हें वास्‍तु अनुसार सही दिशा में रखें. इसके अलावा इन पौधों के आसपास सफाई रहे. जूते-चप्पल, डस्‍टबिन, झाड़ू-पोंछा जैसी चीजें भी इनके पास न रखें.

(Disclaimer: यह जानकारी वास्तु शास्त्र में बताई गई मान्यताओं पर आधारित है. इसके परिणाम व्यक्ति, स्थान और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे निश्चित परिणाम या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vastu Tips