धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना महंगा? घर ले आएं ये 4 शुभ रत्न, चमक जाएगी किस्मत
इस धनतेरस अगर सोना-चांदी खरीदना बजट से बाहर है, तो ज्योतिषी के हिसाब से बेहद शुभ माने जाने वाले इन 4 चमत्कारी रत्नों को घर लाकर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पा सकते हैं.
धनतेरस का त्योहार पास आ गया है. इस दिन सब लोग कुछ न कुछ खरीदते हैं. परंपरा के हिसाब से इस दिन सोना और चांदी खरीदना सबसे बेस्ट माना जाता है.
लेकिन आज के समय में सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन सबका बजट इतना बड़ा खर्च उठा नहीं सकता है.
अगर आपका बजट भी इस बार थोड़ा कम है, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है.
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे चमत्कारी रत्नों के बारे में बताया गया है, जो धनतेरस के दिन घर लाने पर सोने जितने ही शुभ फल देते हैं.
स्फटिक रत्न से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
इस लिस्ट में पहला नाम स्फटिक का आता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है. धर्म शास्त्रों में स्फटिक को सीधे तौर पर मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है.
अगर आप धनतेरस के दिन स्फटिक का टुकड़ा या इसका श्रीयंत्र खरीदकर घर लाते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है.
इसे घर की तिजोरी में रखने से कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है. ये पत्थर घर की सारी नेगेटिव एनर्जी को बाहर खींच लेता है और पॉजिटिव माहौल बनाता है.
ओपल रत्न खोलेगा सुख-सुविधाओं के रास्ते
सोने के ऑप्शन के रूप में आप ओपल रत्न ले सकते हैं. ये बहुत असरदार माना जाता है. इस रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जिसे सुख, वैभव और ऐश्वर्य का देवता माना जाता है.
हर कोई असली हीरा नहीं खरीद सकता है, ऐसे में ओपल एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता है.
इसे घर लाने से इंसान के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम में बढ़ोतरी होती है. ये रत्न आपके आत्मविश्वास को मजबूत करता है.
हकीक स्टोन दूर करेगा जीवन की बाधाएं
अगर आपका कम बजट है, और आप किसी मजबूत सुरक्षा कवच की तलाश में हैं, तो हकीक स्टोन बहुत काम की चीज है.
ये एक बहुत ही प्राचीन और शक्तिशाली पत्थर माना जाता है जिसे बहुत ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार हकीक पहनने या घर में रखने से ग्रहों के बुरे प्रभाव कम होते हैं.
धनतेरस के दिन काला या सफेद हकीक घर लाना बहुत लाभकारी माना जाता है. ये घर के अंदर बुरी नजर और तमाम तरह की समस्याओं को आने से रोकने का काम करता है.
सुनहला रत्न दिलाएगा आर्थिक तंगी से मुक्ति
इसके अलावा धनतेरस के मौके पर सुनहला यानी सिट्रीन पत्थर को भी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है.
ये पीला पत्थर सीधे तौर पर देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा हुआ है जो धन, ज्ञान और सौभाग्य के मालिक हैं.
असली पीला पुखराज बहुत महंगा आता है, इसलिए आम लोग सुनहला का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आप इसे घर में भी रख सकते हैं या फिर इसे अंगुठी के रुप में पहन भी सकते हैं. साथ ही ये आपके लिए कई तरक्की के रास्ते खोलती है.
घर लाने के बाद ऐसे करें इन रत्नों की पूजा
अगर आपने ये रत्न खरीद लिया, तो घर लाने के बाद कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए. रत्नों को अच्छे तरीके से गंगाजल में धोना चाहिए.
जिससे रत्न पवित्र हो जाता है. इसके बाद धनतेरस की पूजा के समय इन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर उनकी विधि-विधान से पूजा कर लें.
और पढ़ें- शुरू करने वाले हैं दिवाली की सफाई तो जान लें किन चीजों को न फेंकें घर से बाहर, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय जानकारियों पर आधारित है. कोई भी रत्न धारण करने या उपाय अपनाने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. हमारा उद्देश्य केवल सूचना पहुंचाना है.