SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राहु के नक्षत्र में बुध का प्रवेश 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, मिलेगा धन और सफल होने के बड़े मौके!

स्वाति नक्षत्र में बुध का प्रवेश 3 नवंबर 2026 की सुबह होगा जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा. हालांकि किन 4 राशियों को बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल देगा आइए इस बारे में इस लेख में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 01, 2026, 09:14 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:19 AM IST
Join

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है. बुध की चाल और इसके नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है. बुध ग्रह राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में 3 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र परिवर्तन से  4 राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं और अनेक लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

बुध का नक्षत्र परिवर्तन कब से कब तक?

ध्यान दें, इस नक्षत्र परिवर्तन से जुड़ी सबसे जरूरी बात ये है कि 3 नवंबर को बुध पहली बार स्वाति नक्षत्र में नहीं प्रवेश कर रहा है बल्कि वक्री गति से पुनः स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है. 1 अक्टूबर 2026 को भी स्वाति नक्षत्र में बुध का प्रवेश हुआ था. फिर 12 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में बुध का गोचर हुआ. इसके बाद फिर से 3 नवंबर को बुध का फिर से स्वाति नक्षत्र में प्रवेश होगा. इस नक्षत्र में 25 नवंबर तक बुध का संचरण होगा.

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह के अनुसार स्वाति नक्षत्र के देवता वायु देव हैं और इस नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि स्वामी शुक्र हैं. बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी, संचार और लेखन के कारक हैं. वहीं, स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता, गतिशीलता, व्यापारिक कौशल के साथ ही नए संपर्कों से संबंधित नक्षत्र है. बुध ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, हालांकि इस दौरान बिजनेस डील को एक फिर से समीक्षा करने की जरूरत होगी. अधूरे व्यावसायिक अवसरों को इस समयावधि में विशेष महत्व देना चाहिए. चंद्र राशि से सामान्य गोचर फल के आधार पर मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ और अनुकूल माना जा सकता है. हालांकि, वास्तविक फल जातक की जन्मकुंडली और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करेगा.

किन 4 राशियों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर शुभ

आइए ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानें बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करना किन 4 राशि वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन अति शुभ सिद्ध होगा. जातकों की सूझबूझ बढ़ेगी और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े मौके मिलेंगे. कला, मीडिया, लेखन  जैसे रचनात्मक कार्य करने वाले जातकों के लिए समय शुभ है. पुराने व्यावसायिक विचारों पर फिर काम शुरू कर सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय अति शुभ होगा. बुध के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने से जातकों की वाणी पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगी. वित्तीय योजना पर काम शुरू करने के लिए समय शुभ है. पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ा पाएंगे और रुका हुआ धन प्राप्त कर सकेंगे. करियर में तेजी से तरक्की होगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करना सफलता के रास्ते खोल सकता है. जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे. नए और बड़े लोगों के साथ पहचान बढ़ेगी. पुराने ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और व्यावसायिक संपर्कों से बड़े फायदे मिलेंगे. धन लाभ के रास्ते खुलेंगे.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा समय लेकर आएगा. जातकों को करियर में बड़ी सफलताएं हासिल होंगी.  पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा. पुराने प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं. बिजनेस को लेकर बड़ी डील हासिल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर हासिल हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES