भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Kark Rashi: दिल पर लगी चोट भूल नहीं पाते कर्क राशि वाले, पल-पल में बदलता है इनका मूड!

Kark Rashi: दिल पर लगी चोट भूल नहीं पाते कर्क राशि वाले, पल-पल में बदलता है इनका मूड!

Kark Rashi Personality: चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के लोग कैसे अन्य राशियों से अलग हैं, इस राशि के लोगों में कौन सी खूबियां हैं और किन कमियों से ये लोग जीवनभर जूझते रहते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Sep 04, 2026, 01:31 PM IST|Updated: Sep 04, 2026, 07:01 PM IST
joinshare
Kark Rashi: दिल पर लगी चोट भूल नहीं पाते कर्क राशि वाले, पल-पल में बदलता है इनका मूड!

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Cancer Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की चौथी राशि कर्क है जिसका स्वामी चंद्रमा है. माता, मन, भावना, के कारक चंद्रमा का प्रभाव कर्क राशि के जातक पर जीवनभर बना रहता है. ये जातक गजब के केयरिंग होते हैं. इसका मन चंचल होता है और ये लोग थोड़े मूडी होते हैं. कर्क राशि के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में आइए विस्तार से जानें.

कर्क राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

कर्क राशि के लोगों का इंट्यूशन पावर गजब का होता है. इनके बात करना का लहजा और इनका संवाद कौशल बहुत ही आकर्षक होता है. चंचल स्वभाव के इन लोगों में थोड़ा सा आध्यात्मिक गुण भी होता है. यो लोग स्वभाव से सरल, संवेदनशील और दयालु होते हैं. वहीं, इनके व्यक्तित्व का दूसरा पहलू ये है कि ये लोग हठी होते हैं और किसी भी व्यक्ति या वस्तु पर अपना अधिकार जमा लेना चाहते हैं. ये लोग अपने करीबियों के लिए पूरी तरह से वफादार होते हैं. लेकिन रिश्ते में मिले धोखे या सदमें को ये लोग कभी नहीं भूल पाते हैं. ये लोग रोमांटिक, विश्वास योग्य और केयरिंग स्वभाव के होते हैं. लेकिन दूसरे ही पर ये लोग अभिमानी भी होते हैं. चंद्रमा के प्रभाव के कारण पल-पल इनकी मूड बदलता रहता है और चंद्रमा के प्रभाव के कारण ही ये लोगों अन्य राशियों के जातकों की अपेक्षा बहुत अधिक भावुक होते हैं. अपने करीबियों के लिए इनके मन में समर्पण का भाव होता है. ये लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं. इनकी यादाश्त बहुत अच्छी होती है और कल्पना शक्ति भी बेहतरीन होती है. कर्क राशि के लोग इस बात को कभी नहीं भूलते हैं कि किसी व्यक्ति ने कब और कैसे उन्हें चोट पहुंचाती है. सालों तक इसे याद रखते हैं.

कर्क राशि वालों की नकारात्मक बातें

कर्क राशि की सबसे बड़ी ताकत ही उनकी सबसे बड़ी कमी है, यानी कर्क राशि के जातकों का बहुत अधिक भावुक होना इनकी परेशानियों को और बढ़ा देता है. इन्हें बात-बात पर आश्वासन चाहिए. महत्वपूर्ण लोगों को खोने की सोच से ही ये लोग डर जाते हैं और बहुत अधिक चिंता करते हैं जो इनके मानसिक तनाव को बढ़ाता है. इनकी सबसे बुरी बात ये है कि इनमें जलन की प्रबल भावना होती है. छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने की इनकी आदत से इनके आसपास के लोग बहुत परेशान रहते हैं.

कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ

कर्क राशि के लोग प्रेम के मामले में गंभीर रहते हैं. ये लोग अपने पार्टनर में आदर्श और यथार्थ का मिलाजुला भाव चाहते हैं. हालांकि कभी-कभी प्रेम जीवन में इन्हें कष्टों को झेलना पड़ता है. प्रेम के रिश्ते में रहते हुए ये लोग मानसिक तनाव को महसूस करते हैं. बहुत ज्यादा भावुकता होना इन्हें दुखी करता है. प्रेम के रिश्ते में ये लोग जो भी वादे करते हैं उसे पूरी तरह से निभाते हैं. प्यार में ये लोग कभी-कभी इतने पजेसिव हो जाते हैं कि इसके साथी को परेशानी होने लगती है. कर्क राशि के लोग प्रेम के रिश्ते में बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं. वृश्चिक और मिथुन राशि के साथी के साथ इनका संबंध सबसे अच्छा होता है. कर्क राशि वाले बातें छुपाने में माहिर होते हैं जो इनके रिश्ते को खराब कर देता है.

कर्क राशि के लोगों की सेहत

कर्क राशि के लोग कफ, अपच, गैस, पेट, लेकर लीवर और आंतों से जुड़ी परेशानियों से जूझते रहते हैं. मानसिक तनाव इन जातकों को घेरे रहता है. इसका अति संवंदनशील होना इन्हें बीमार कर सकता है. इससे पाचन खराब होता है और गैस्ट्रिक की दिक्कत बनी रहती है. आंखों की रोशनी भी कम होती है.

कर्क राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

कर्क राशि के लोगों की शारिरिक बनावट गोलमटोल होती है. ये लोग कम उम्र में भी बड़े उम्र के दिखते हैं. इसके बाल काले होते हैं और नाक छोटी होती है, आंखें बाहर की ओर निकली हुई प्रतीत होती हैं और इनकी ऊंचाई औसत से छोटी हो सकती है. इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Astrology