SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तिरुमाला में नवरात्र ब्रह्मोत्सव पर रामायण की भव्य प्रदर्शनी, जम्मू-कश्मीर के डोगरी फोक डांस से खिल उठा उत्सव!

Tirumala Navratri Brahmotsavam 2026: तिरुमाला में नवरात्र ब्रह्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है जहां पर रामायण की अद्भुत प्रदर्शनी से माहौल पूरी तरह से सकारात्मक हो गया हैं. वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर से आए महिलाओं के डांस ग्रुप की प्रस्तुति ने जैसे उत्सव में जान ही डाल दी हो.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 14, 2026, 08:42 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 08:45 PM IST
Join

तिरुमाला में नवरात्र ब्रह्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसी के साथ यहां पर रामायण पर आधारित एक भव्य और आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई है. यहां एक ओर फूलों की प्रदर्शनी भी देखने को मिल रही है. फूलों के सुंदर सेट और जीवंत कलाकृतियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. यहां की प्रदर्शनी देख लोग मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पा रहे हैं.

रामायण का भव्य सेट

तिरुमाला में एक भव्य सेट तैयार किया गया है जो अपने आप में ही सुंदर और अद्भुत जान पड़ता है. रामायण पर आधारित इस भव्य सेट के अंदर रामायण के अलग-अलग पात्रों को दिखाया गया है. राम जी की कलाकृति तो ऐसी लगती है जैसे प्रभु साक्षात् ही प्रकट हो जाएंगे. रामायण के किरदारों को प्रदर्शनी में इस तरह से पिरोया गया है कि जैसे ही आप इस सेट के भीतर प्रवेश करेंगे वैसे ही आपको अनुभव होगा कि आप सीधे रामयुग में प्रवेश कर गए हैं.

फूलों का शानदार नजारा और डोगरी फोक डांस

इस प्रदर्शनी में फूलों का शानदार नजारा भी दिखाई देता है. जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं. इस प्रदर्शनी से इतर एक और तस्वीर भी है जिसे चाहकर भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है. यहां महिलाओं का एक ग्रुप नृत्य करता दिखा जिसने नवरात्र ब्रह्मोत्सव आयोजन को और भी यादगार और जानदार बना दिया. जी मीडिया के संवाददाता के अनुसार जम्मू-कश्मीर से आए हुए महिलाओं के इस डांस ग्रुप के द्वारा की गई डोगरी फोक डांस की प्रस्तुति इस नवरात्र ब्रह्मोत्सव के आकर्षक और भी बढ़ा रही है.

नवरात्र ब्रह्मोत्सवम का आयोजन कब से कब तक

हर साल तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर का एक मुख्य उत्सव सालकट्ला ब्रह्मोत्सवम मनाने की परंपरा है लेकिन जिस साल अधिक (अतिरिक्त) चंद्र मास हो उस साल यानी लगभग तीन साल में एक बार दशहरा के महीने में भी ब्रह्मोत्सवम का आयोजन किया जाता है. इस साल यानी 2026 में अधिक मास पड़ा तो इस तरह इस साल भी नवरात्र ब्रह्मोत्सवम का तिरुमाला में आयोजन किया गया है. यह उत्सव 12 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 20 अक्टूबर तक चलने वाला है. तिरुमाला में आयोजित किए गए इस पावन नवरात्र ब्रह्मोत्सवम को लेकर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) प्रशासन द्वारा देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व प्रबंधन और चाक-चौबंद किए गए गए है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES