SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवंबर का पहला प्रदोष व्रत कल, जानें क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, इन 3 अचूक उपायों से शिव जी होंगे प्रसन्न

Shukra Pradosh Vrat: शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाने का दिन होता है. इस व्रत को करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. इस दिन प्रदोष काल में महादेव की विधि-विधान से उपासना करें तो भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार में खुशहाली फैलेगी. कार्तिक माह के कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर नवंबर का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यह व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है ऐसे में इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. आइए इससे जुड़ी तिथि और मुहूर्त पर एक नजर डालें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 05, 2026, 06:56 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 07:02 PM IST
Join

Shukra Pradosh Vrat: शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाने का दिन होता है. इस व्रत को करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. इस दिन प्रदोष काल में महादेव की विधि-विधान से उपासना करें तो भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार में खुशहाली फैलेगी. कार्तिक माह के कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर नवंबर का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यह व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है ऐसे में इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. आइए इससे जुड़ी तिथि और मुहूर्त पर एक नजर डालें.

प्रदोष व्रत मुहूर्त

शुक्र कृष्ण प्रदोष व्रत शुक्रवार, नवंबर 6, 2026 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल) - शाम 05:33 बजे से रात 08:09 बजे तक.
त्रयोदशी तिथि आरंभ - नवंबर 06, 2026 को सुबह 10:30 बजे.
त्रयोदशी तिथि समाप्त - नवंबर 07, 2026 को सुबह 10:47 बजे.

प्रदोष व्रत पूजा विधि

शुक्र प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा शाम को करें.
भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें.
भगवान शिव को जल से अभिषेक करें.
दूध, बेलपत्र, सफेद फूल, अक्षत और फल चढ़ाएं.
माता पार्वती को शृंगार सामग्री अर्पित करें.
दीपक जलाएं और शिव जी व पार्वती जी के सामने रखें.
शिव जी और पार्वती को खीर का भोग अर्पित करें.
भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.
शुक्र प्रदोष व्रत की कथा सुनें सुनाएं.

शुक्र प्रदोष व्रत के 3 उपाय

धन प्राप्ति के लिए उपाय

शुक्र प्रदोष व्रत पर'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. शिवलिंग पर अक्षत और कच्चे दूध अर्पित करें. इस एक आसान से उपाय को करने से जीवन में धन और वैभव का आगमन होता है. कर्ज से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति भी मिलती है.

इच्छित वर प्राप्ति के लिए उपाय

कुंवारी लड़कियां अगर लंबे समय से योग्य वर या इच्छित वर चाहती हैं लेकिन मिल नहीं रहा है तो प्रदोष व्रत पर सुबह स्नान आदि कर शिवलिंग की विधिवत पूजा करें. शिवलिंग पर सफेद फूल, बेलपत्र, गंगाजल अर्पित करें. भांग, धतूरा, दूध, चंदन व इत्र महादेव को अर्पित करें.

आय के लिए उपाय

शुक्र प्रदोष व्रत पर शिव मंदिर जाएं और साबुत चावल या दूध का दान करें. इस उपाय को करने से घर में धन बढ़ेगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे. नया बिजनेस शुरू करने के रास्ते खुलेंगे.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, पंचांग और सामान्य जानकारी पर आधारित है. मुहूर्त में स्थान के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है. किसी भी व्रत-उपाय को करने से पहले अपने पुरोहित या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES