SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शरद पूर्णिमा पर कहां कब होगा चंद्रोदय? जानें चंद्र देव की कृपा पाने के लिए अर्घ्य के जल में कौन-सी 5 चीजें मिलाएं!

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय का विशेष महत्व है. ऐसे में आइए जानें कहां कब चंद्रोदय होगा और चंद्र देव की कृपा पाने के लिए अर्घ्य के जल में कौन-सी 5 चीजें मिलाएं?

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 25, 2026, 04:54 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 05:04 PM IST
Join

Sharad Purnima 2026 Moonrise Time: शरद पूर्णिमा का पर्व चंद्र देव को समर्पित है.  इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से लेकर अर्घ्य देने और पूजा करने से मन शांत होता है. चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस रात चंद्रमा की चांदनी में खीर रखकर दूसरे दिन खाने की परंपरा है. इसे लेकर धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है और जब खीर को इस रात चांदनी में रखते हैं तो खीर में अमृत घुल जाता है. इस दिन चंद्रोदय का समय जानना जरूरी है क्योंकि इसी के हिसाब से पूजा की जाएगी और अर्घ्य दिया जाएगा. आइए जानें इस साल शरद पूर्णिमा पर यानी 25 अक्टूबर, रविवार के दिन कौन से शहर में कब चंद्रोदय होगा और शरद पूर्णिमा पर अर्घ्य में जल में कौन-सी 5 चीजें मिलाएं.

शरद पूर्णिमा 2026 चंद्रोदय का समय

25 अक्टूबर यानी आज प्रमुख शहरों में चंद्रमा के उदय होने का अनुमानित समय क्या हैं? आइए इस लिस्ट में देखें:- 
दिल्ली में चंद्रोदय का समय: शाम 5:00 बजे
नोएडा में चंद्रोदय का समय: शाम 5:00 बजे
लखनऊ में चंद्रोदय का समय: शाम 4:47 बजे
कानपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 4:50 बजे
प्रयागराज में चंद्रोदय का समय: शाम 4:45 बजे
वाराणसी में चंद्रोदय का समय: शाम 4:40 बजे
देहरादून में चंद्रोदय का समय: शाम 4:55 बजे
हरिद्वार में चंद्रोदय का समय: शाम 4:55 बजे
जयपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 5:08 बजे
चंडीगढ़ में चंद्रोदय का समय: शाम 4:59 बजे
अमृतसर में चंद्रोदय का समय: शाम 5:06 बजे
जम्मू में चंद्रोदय का समय: शाम 5:05 बजे
पटना में चंद्रोदय का समय: शाम 4:31 बजे
गया में चंद्रोदय का समय: शाम 4:33 बजे
रांची में चंद्रोदय का समय: शाम 4:33 बजे
जमशेदपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 4:30 बजे
कोलकाता में चंद्रोदय का समय: शाम 4:21 बजे
सिलीगुड़ी में चंद्रोदय का समय: शाम 4:16 बजे
गुवाहाटी में चंद्रोदय का समय: शाम 4:03 बजे
भोपाल में चंद्रोदय का समय: शाम 5:05 बजे
इंदौर में चंद्रोदय का समय: शाम 5:12 बजे
जबलपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 4:55 बजे
मुंबई में चंद्रोदय का समय: शाम 5:28 बजे
पुणे में चंद्रोदय का समय: शाम 5:25 बजे
नागपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 5:01 बजे
अहमदाबाद में चंद्रोदय का समय: शाम 5:25 बजे
वडोदरा में चंद्रोदय का समय: शाम 5:24 बजे
राजकोट में चंद्रोदय का समय: शाम 5:34 बजे
रायपुर में चंद्रोदय का समय: शाम 4:50 बजे
चेन्नई में चंद्रोदय का समय: शाम 5:04 बजे
बेंगलुरु में चंद्रोदय का समय: शाम 5:15 बजे
हैदराबाद में चंद्रोदय का समय: शाम 5:07 बजे
पणजी में चंद्रोदय का समय: शाम 5:28 बजे
कन्याकुमारी में चंद्रोदय का समय: शाम 5:20 बजे

शरद पूर्णिमा शुभ पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:56 बजे से लेकर 05:46 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त: शाम 06:09 बजे से लेकर 07:24 बजे तक
अमृत काल: शाम 05:05 बजे से लेकर 06:36 बजे तक
निशीथ काल में चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी. इसके लिए निशीथ काल का शुभ मुहूर्त: रात 11:40 बजे से लेकर रात 12:31 बजे तक

चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?

शरद पूर्णिमा की शाम को स्नान आदि कर लें और स्वच्छ कपड़े पहनें. अब चंद्रोदय के बाद चंद्र देव के दर्शन करें. अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार चंद्र देव को दूध से या जल से अर्घ्य दें. चंद्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा कर खीर का भोग लगाएं.

शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें?

शरद पूर्णिमा पर जब पूजा कर लें तो उसके बाद खीर को छलनी से ढंककर चंद्रमा की रोशनी में रखें. कुछ लोग देत रात में भी खीर रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि चांदनी रात में खीर कर अगले दिन प्रसाद के रूप परिवार के साथ खाया जाता है.

शरद पूर्णिमा पर अर्घ्य में जल में मिलाएं ये 5 चीजें

जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. मन शांत होगा और धन लाभ होगा.
जल में अक्षत डालें क्योंकि यह अखंडता का प्रतीक है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कृपा करेंगी.
जल में सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. मानसिक शांति मिलेगी.
जल में चीनी या मिश्री डालकर चंद्र देव को चढ़ाएं. वैवाहिक जीवन में मधुरता और सुख बढ़ेगा.
जल में थोड़ा सा गंगाजल अर्पित करें और चंद्र देव को चढ़ा दें. पितृ दोष दूर होगा.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, पंचांग और सामान्य जानकारी पर आधारित है. दी गई जानकारी की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते, कृपया किसी भी उपाय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.)

और पढ़ें- Baby Names: आपका बेटा भी शरद पूर्णिमा पर जन्मा है तो उसके लिए चुनें चंद्र देव से जुड़े नाम, एकदम अलग और सूंदर!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES