SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामायण की सबसे रहस्यमयी गुफा: जिसके भीतर बसा था सोने का शहर, जानिए क्यों यहां फंस गई थी वानर सेना

माता सीता की खोज के दौरान वानर सेना ऋक्षबिल की मायावी गुफा में भटक गई थी. तब ततपस्विनी स्वयंप्रभा ने अपनी योगमाया और तपोबल से पूरी सेना को सुरक्षित बाहर निकालकर समुद्र तट तक पहुंचाया था, जिससे आगे का रास्ता तय हुआ था.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 29, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 04:10 PM IST
Join

रामायण में सोने की लंका के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन रामायण में एक और सोने का शहर था जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा.

जहां सीता माता को खोजने गए वानरों को एक तपस्विनी मिली थी. जिनकी वजह से वानर सेना की जान बच पाई थी.

ऋक्षबिल गुफा में भूखी-प्यासी भटक गई थी वानर सेना

माता सीता के हरण होने के बाद, सुग्रीव ने चारों दिशाओं में माता सीता को खोजने के लिए अपनी सेना को भेज दिया था.

दक्षिण दिशा में जो टोली गई थी, उसका नेतृत्व बालि पुत्र अंगद कर रहे थे. इस टोली में हनुमान जी और जाम्बवंत जैसे बड़े योद्धा शामिल थे.

विंध्याचल के जंगलों में कई दिनों तक घूमते-घूमते ये वानर टोली भूख और प्यास से बहुत ज्यादा परेशान हो गई.

तभी पानी खोजते हुए उनकी नजर एक बहुत बड़ी और डरावनी गुफा पर पड़ी, जिसे ऋक्षबिल कहा जाता था.

उस गुफा से जलपक्षी बाहर निकल रहे थे, जिसे देखकर वानरों को अंदर पानी होने की उम्मीद जगी और वे सब उस गुफा के अंदर चले गए.

गुफा के अंदर मिला सोने का शहर और ततपस्विनी

जब सेना अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान हो गई. बाहर से इतना भयानक दिखने वाली उस गुफा के अंदर एक बहुत सुंदर सोने का शहर बसा हुआ था.

इस शहर को मय दानव ने बनाया था, जहां सोने-चांदी के महल और मीठे पानी के तालाब थे.

उसी जगह पर चेहरे पर तेज लिए एक तपस्विनी ध्यान में बैठी थीं. वे महातपस्वी मेरुसावर्णि की पुत्री स्वयंप्रभा थीं, जो अप्सरा हेमा के उपवन की रखवाली कर रही थीं.

वानरों की हालत देखकर उन्होंने आने का कारण पूछा और हनुमान जी ने उन्हें बताया कि वे भगवान राम के दूत हैं.

मीठा पानी पिलाया और दिव्य फल खिलाए

श्रीराम जी का नाम सुनकर वो खुश हो गईं. फिर क्या था उन्होंने बहुत प्रेम और आदर के साथ पूरी वानर सेना को मीठा पानी पिलाया और दिव्य फल खिलाए.

इससे वानर सेना की सारी थकान, भूख और प्यास दूर हो गई. जब वानरों ने गुफा से बाहर निकलने का रास्ता पूछा, तो स्वयंप्रभा ने बताया कि ये मय दानव की मायावी गुफा है.

इस गुफा के अंदर आने के बाद कोई भी जीवित बाहर नहीं जा सकता है. ये बात सुनकर वानर सेना बहुत निराश हो गई क्योंकि सुग्रीव द्वारा दी गई समय-सीमा भी खत्म हो रही थी.

पलक झपकते ही चमत्कार और समुद्र तट पर पहुंचे वानर

वानरों को परेशान देखकर तपस्विनी ने कहा कि वे भगवान राम के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए वो उनकी मदद करेंगी.

उन्होंने सभी वानरों से अपनी-अपनी आंखें बंद करने के लिए कहा. जैसे ही वानरों ने आंखें बंद कीं, स्वयंप्रभा ने अपनी योगमाया से पूरी सेना को उस गुफा से बाहर निकाल दिया.

सभी वानरों ने अपनी आंखें बंद कर ली, और जब उन्होंने अपनी आंखें खोली तो वो समुद्र के किनारे यानी महेंद्र पर्वत के पास पाया. अगर उस दिन स्वयंप्रभा मदद न करतीं, तो वानर सेना कभी बाहर नहीं आ पाती.

संपाती से हुई मुलाकात

वानर सेना के बाहर आने के बाद उनकी मुलाकात जटायु के भाई संपाती से हुई थी. संपाती के पास दूर दृष्टि थी. उन्होंने ही वानर सेना को बताया था कि माता सीता समुद्र पार लंका के अशोक वाटिका में सुरक्षित हैं.

इस तरह ततपस्विनी स्वयंप्रभा का ये योगदान रामायण में बहुत ही बड़ा और जरूरी साबित हुआ था.

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं. विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES