SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शनि से टकराने नक्षत्र मंडल क्यों पहुंचे थे राजा दशरथ, कैसे टला 'रोहिणी शकट भेदन' का महासंकट? जानें रोमांचक कथा

12 साल के भीषण अकाल का कारक रोहिणी शकट भेदन योग से अपनी प्रजा को बचाने के लिए कैसे राजा दशरथ नक्षत्र मंडल पहुंचे और शनि देव को अपने साहस से प्रसन्न किया? इस कथा को जानेंगे.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 25, 2026, 10:49 IST | Updated: Nov 25, 2026, 10:54 IST
Join

क्या आप जानते हैं कि राजा दशरथ ने एक बार शनि देव के सामने ऐसे साहस का प्रदर्शन किया था कि शनि देव भी अति प्रसन्न हो गए और उन्हों वरदान भी दिया. यह पौराणिक कथा शुरू होती है एक योग से जो इतना भयानक था कि उससे अपनी प्रजा को बचाने के लिए महाराजा दशरथ शनि देव से जा भीड़े थे. आइए इस कथा के बारे में विस्तार से जानें.

राजा दशरथ और शनि देव की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा है कि अयोध्या में सम्राट दशरथ का शासन चल रहा है और प्रजा एक सुखमय जीवन जी रही थी. राज्य में हर ओर आनंद, शांति और समृद्धि थी. सम्राट दशरथ के राज्यकाल में ही ज्योतिष विद्वानों ने राजा को बताया कि शनि ग्रह को कृत्तिका नक्षत्र के अंतिम पद में हैं और जल्द ही शनि ग्रह रोहिणी नक्षत्र का विभाजन करेगा जिससे रोहिणी शकट भेदन योग बनेगा. जैसे ही शनि ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा वैसे ही देव और दानव दोनों के लिए बुरा समय शुरू हो जाएगा. भय बढ़ जाएगा और इस योग के बढ़ने से 12 सालों तक राज्य में दुख बना रहेगा और अकाल की स्थिति पैदा होगी.

जब महाराज दशरथ ने शनि देव को रोका

जब महाराजा दशरथ ने रोहिणी शकट भेदन' का महासंकट को भांप लिया, वे कभी भी अपनी प्रजा को दुख में नहीं देख सकते थे. ऐसे में उन्होंने ज्योतिषियों से इसका समाधान पूछा. गुरु वशिष्ठ और प्रमुख ब्राह्मणों ने राजा को बताया कि रोहिणी नक्षत्र में शनि ग्रह के प्रवेश करने से जो नकारात्मक प्रभाव होगा उससे ब्रह्मा और इंद्र समेत सभी देवता भी सुरक्षित नहीं है. लेकिन राजा दशरथ को साधारण राज नहीं थे जो अपनी प्रजा को दुख में देख सकते थे. उन्होंने साहस जुटाया और अपने दिव्य धनुष और दिव्य आयुधों से सजे हुए रथ पर सवार होकर नक्षत्र मंडल पहुंच गए. मणियों और रत्नों से सजे रथ में बैठे हुए राजा दशरथ रोहिणी नक्षत्र के पास रुक गए. उनका रथ इतना चमकिला और सजाधजा था कि जैसे आकाश में दूसरा सूर्य चमक रहा हो. वहीं शनि देव जल्दी ही कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले थे, तभी उन्होंने राजा दशरथ को देखा. शनि देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने ही वाले ही थे कि उनके सामने साहस के साथ राजा दशरथ अपने शस्त्रों के साथ खड़े हो गए.

जब शनि देव ने राजा दशरथ को वरदान मांगने को कहा

देवतासुर संग्राम से ही राजा दशरथ का पराक्रम विश्व प्रसिद्ध हो गया था. ऐसे में उन्हें शस्त्रों के साथ देखकर शनि देव भी डर गए. उन्होंने दशरथ से हंसकर रहा राजन! मैंने तुम्हारे जैसा पुरुषार्थ और साहस किसी और में नहीं देखा. मनुष्य, सिद्ध, देवता, असुर, विद्याधर और सर्प जैसे जीव मेरे दर्शन भर से भय खाते हैं लेकिन हे रघुवंशी मैं तुम्हारे साहस से प्रसन्न हुआ. हे राजन! वर मांगो, तुम्हारी इच्छा पूरी होगी.

शनि देव नहीं करते हैं रोहिणी शकट भेदन

साहस से भरपूर राजा दशरथ ने शनि देव से वरदान मांगा कि हे सूर्य पुत्र शनि देव अगर आप मुझसे प्रसन्न हैं तो मैं आपसे वरदान मांगता हूं कि जब तक सागर, चंद्रमा, नदियां, सूर्य और पृथ्वी है, तब तक आप रोहिणी शकट भेदन न करें. राजा दशरथ की इच्छा पूरी करते हुए   शनि देव ने उन्हें रोहिणी शकट भेदन न करने का वरदान दिया. ध्यान दें, ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं में रोहिणी शकट भेदन न हो इसके लिए आज भी शनि देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने या उसका भेदन से बचते हैं.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, कोई भी उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य से सलाह लें, समझदारी से निर्णय लें.)

और पढ़ें- भय नहीं केवल भाव: जानिए मंदिरों की 'अष्टयाम सेवा' का रहस्य, जो भक्त को ईश्वर के करीब लाता है

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES